बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - पर्यटन मंत्री

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - पर्यटन मंत्री
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही यहां की कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को देश दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

पर्यटन मंत्री सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा, नई पर्यटन नीति और पर्यटन विकास कोष की राशि में इजाफा सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। इन निर्णयों से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को न केवल गति मिल रही है बल्कि निवेश के नए द्वार भी खुले है। साथ ही लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध रूप से लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के लिए अनेक सुविधाएं और रियायतें प्रदान की है। पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों द्वारा रचनात्मक प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा की पर्यटन विभाग द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है।

Read More व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का तीसरा संस्करण 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस बार आरडीटीएम की थीम 'सस्टेनेबल टूरिज्म' होगी। मार्ट को सफल और यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में हम घरेलू पर्यटन को उच्च स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इस मार्ट में देश भर के ट्रैवल प्लानर और टूर ऑपरेटर पहुंचेंगे। यह डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट  होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों सहित देश के ट्रैवल एजेंटों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

Read More निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल

बैठक में प्रदेश के प्राचीन स्मारकों व पर्यटन स्थलों के जिर्णोद्धार के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और उनकी वर्तमान स्थिति, विभाग की योजनाओं की प्रगति, RTDM के आयोजन की तैयारियों, विभाग द्वारा किये गये और आगे किये जाने वाले कार्यों, आगे होने वाले कार्यक्रमों के इवेंट मैनेजमेंट, 12 क्रियेटिव्स फिल्में, टी.वी. चैनल टेंडर प्रक्रिया, लघु फ़िल्में, ट्रेन रैप विज्ञापन प्रस्ताव, स्काई डाइविंग प्रस्ताव, महाराजा सूरजमल पैनोरमा डीग, महाराजा सूरजमल म्यूजियम डीग, जलमहल डीग और लोहागढ़ फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More AGTF का बड़ा एक्शन : लॉरेंस गैंग के 2 इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे आरोपी

बैठक में पर्यटन विभाग की पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, विशिष्ठ सहायक संजय शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी  गार्गी सिंह, संयुक्त निदेशक (निवेश)  पवन कुमार जैन, संयुक्त निदेशक (विकास) राजेश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक (प्रचार) सुमिता सरोच सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद