व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय

निजी तस्वीरों, दस्तावेजों, ओटीपी और महत्वपूर्ण चैट का डिजिटल रिकॉर्ड

व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी ने व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए सात उपाय बताए। पुलिस ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन, लिंक्ड डिवाइस की जांच, चैट-ऐप लॉक, प्राइवेसी सेटिंग और एन्क्रिप्टेड बैकअप इस्तेमाल करने की सलाह।

जयपुर। व्हाट्सऐप अब सिर्फ  बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की निजी तस्वीरों, दस्तावेजों, ओटीपी और महत्वपूर्ण चैट का डिजिटल रिकॉर्ड भी है। साइबर अपराधी अकाउंट पर कब्जा कर ठगी, फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं। इसे देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी ने आमजन के लिए सात सुरक्षा उपाय बताए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि व्हाट्सऐप के मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, लेकिन गलत सेटिंग या अनधिकृत पहुंच से निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूरी : सेटिंग्स में जाकर छह अंकों का पिन और रिकवरी ईमेल जोड़ें। रजिस्ट्रेशन कोड किसी से साझा नहीं करें। सुविधा उपलब्ध हो तो पासकी का इस्तेमाल करें।

लिंक्ड डिवाइस जांचें : समय-समय पर देखें कि अकाउंट किन कंप्यूटर या अन्य उपकरणों से जुड़ा है। अनजान या पुराने डिवाइस को तुरंत लॉग आउट करें।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता

चैट और ऐप लॉक रखें : संवेदनशील चैट को चैट लॉक और ऐप को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से सुरक्षित करें।

Read More जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 121 में भाजपा ने बेहद करीबी मुकाबले में बाजी मारी

प्राइवेसी नियंत्रित करें : प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन और स्टेटस जैसी जानकारी को माय कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रखें।

Read More कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर

बैकअप भी सुरक्षित करें : चैट बैकअप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सक्रिय कर पासवर्ड या 64 अंकों की कुंजी लगाएं।

एडवांस्ड चैट प्राइवेसी ऑन करें : संवेदनशील चैट और ग्रुप में यह सुविधा सक्रिय रखें।

अनजान कॉल और फर्जी ऐप से बचें : साइलेंट अननोन कॉलर्स और कॉल में आईपी एड्रेस छिपाने की सुविधा सक्रिय रखें। जीबी व्हाट्सऐप जैसे मॉडिफाइड ऐप से दूर रहें। साइबर ठगी पर तुरंत 1930 या साईबर क्राइम की अधिकारिक बेव साईट पर शिकायत करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स नए पर्यटन सत्र की पहली यात्रा पर जोधपुर के मंडोर स्टेशन पहुंची। 77...
भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क
बगरू में चेयरमैन की कुर्सी पर घमासान : भाजपा के 4 चेहरे रेस में शामिल, कांग्रेस के दो नाम भी चर्चा में
वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
नेपाल में तीन घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.5 और 4.2 तीव्रता से सहमे लोग
सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है