पर्यटन स्थलों पर लगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, पर्यटक भी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
प्रदेश के सभी पर्यटन स्थनों पर हो पहल
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि इस तरह की पहल शहर और प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर होनी चाहिए।
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इन पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें लगाई गई हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल सहित अन्य स्मारकों पर इन्हें लगाया गया है। इस पर पर्यटक गाइडों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि इस मशीन को स्मारक के द्वितीय चौक में लगाया गया है। वहीं अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल ने बताया कि संग्रहालय परिसर में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से यह मशीन लगाई गई है। दूसरी ओर पर्यटक भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पानी की खाली बोतलों को प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन में डालते दिखे। ज्ञातव्य है कि दैनिक नवज्योति ने 11 अप्रैल को सबसे पहले ‘आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, जगह कर रहे चिन्हित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
प्रदेश के सभी पर्यटन स्थनों पर हो पहल
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि इस तरह की पहल शहर और प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर होनी चाहिए। ताकि पर्यटकों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अच्छा संदेश जाए। कहा जाए तो प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। शहर के मॉन्यूमेंट्स पर इस तरह की मशीन लगना एक अच्छी पहल है।

Comment List