अतिक्रमण से नाराज व्यापारी, चांदपोल बाजार में नहीं करेंगे सामूहिक दीपावली सजावट

अचल जैन को समस्या निवारण समिति की जिम्मेदारी

अतिक्रमण से नाराज व्यापारी, चांदपोल बाजार में नहीं करेंगे सामूहिक दीपावली सजावट
अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज चांदपोल बाजार व्यापार मंडल ने इस साल सामूहिक दीपावली सजावट नहीं करने का फैसला किया। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार पर भारी भीड़ के बावजूद बाजार की अव्यवस्थाओं से कारोबारियों और ग्राहकों को परेशानी होती है।

जयपुर। अतिक्रमण और बाजार की अव्यवस्थाओं से नाराज चांदपोल बाजार व्यापार मंडल ने इस वर्ष सामूहिक दीपावली सजावट नहीं करने का निर्णय लिया है। सजावट समिति की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि त्योहार पर भारी भीड़ के बावजूद अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं की कमी से कारोबारियों व ग्राहकों को परेशानी होती है। समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक सजावट नहीं करने पर सर्वसम्मति बनी।

बैठक में अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री घनश्याम भुतड़ा, उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रामकिशन टेकड़ीवाल सहित व्यापारियों ने प्रशासन व नगर निगम से शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। अचल जैन को अतिक्रमण एवं समस्या निवारण समिति का संयोजक नियुक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी तरह का...
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत