Education Department में 6 अगस्त से हो सकते हैं तबादले, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मिलेगी राहत

तबादलों से रोक हटने पर शिक्षकों का डेढ़ साल से इंतजार खत्म होगा

Education Department में 6 अगस्त से हो सकते हैं तबादले, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मिलेगी राहत
प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद करीब 389 दिन बाद ट्रांसफर से रोक हटा ली गई थी लेकिन तब भी शिक्षा विभाग को इससे अलग रखा गया।

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अगले महीने तबादलों को लेकर खुश खबरी मिल सकती है। हरियाणा और ओडिशा की तरह शिक्षकों की तबादला नीति पर अध्ययन करने के बाद शिक्षा विभाग जुलाई-अगस्त में तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार कर लेगा। केबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। सम्भवतः 6 या 8 अगस्त से शिक्षकों के ट्रांसफर की राह खुल सकती है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में 5 साल तो ओडिशा में 7 साल में ऑटो अपडेट-जनरेट प्रक्रिया के तहत शिक्षकों का दूसरे स्कूलों में तबादला हो जाता है। अगर इस तरह की पॉलिसी लागू हुई तो राजस्थान में भी ऐसा ही होगा। तबादलों से रोक हटने पर शिक्षकों का डेढ़ साल से इंतजार खत्म होगा। पिछले साल गहलोत सरकार ने 15 जनवरी 2023 से सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से सरकारी शिक्षक ट्रांसफर की मांग कर रहे है। प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद करीब 389 दिन बाद ट्रांसफर से रोक हटा ली गई थी लेकिन तब भी शिक्षा विभाग को इससे अलग रखा गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना? सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
प्रशांत किशोर ने सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सदन में अपराधी पहुंचेंगे, तो अच्छे समाज और...
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं
अब 'हैलो, कौन बोल रहा है?' कहने की जरूरत नहीं! फोन उठाने से पहले दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
7 हजार घर टैक्स के दायरे में, 1271 ने जमा कराया 2.14 करोड़ से अधिक का टैक्स
Voice Of Gen - Z & Alpha: 3 साल की डिग्री में लग रहे चार साल, सेमेस्टर सिस्टम बना बोझिल