राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे

2 मिनट का मौन धारण करके भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे

राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने दौसा के भड़ाना में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया

जयपुर। राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने दौसा के भड़ाना में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित 45 विधायक और 7 लोकसभा सांसद भी पहुंचे। इसके अलावा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के तहत सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वैदिक मंत्रों के साथ-साथ कुरान, बाइबिल और गुरुबाणी का पाठ भी हुआ। इससे पहले विशाल डोम में राजेश पायलट की जीवनी पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें उनके भारतीय वायु सेवा में रहते और उसके बाद राजनीति में उनके कामकाज को दिखाया गया। उसके बाद 2 मिनट का मौन धारण करके भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजेश पायलट की स्थापित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर गहलोत ने कांग्रेस की एकजुटता को लेकर कहा कि किसने कहा कि हमारे बीच दूरियां हैं। हम सब एकजुट हैं और प्रेम और मोहब्बत से रहते आए हैं। भारतीय वायु सेवा में नौकरी के बाद राजनीति में आए राजेश पायलट ने गरीबों और शोषितों के लिए काम किया। आज दौसा में नौजवान भी आए, बुजुर्ग भी आए हैं जिन लोगों ने उनके साथ काम किया. वह भी आए हैं। एक ऐसा समागम बन गया है जिससे यह संदेश गया कि वो किस व्यक्तित्व के धनी थे। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि 25 साल पहले आज के दिन राजेश पायलेट हमसे जुदा हुए थे। उनका बिछड़ना दुखदाई है। मेरे साथ-साथ वह बहुत सारे लोगों के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों में शुरुआत की मेहनत करके फौजी की नौकरी की। उसके बाद देश की वायुसेना में काम करते हुए 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। उन्होंने फौज और राजनीति में नए आयाम स्थापित किए और बड़े पदों पर बैठकर भी उनका दामन पाक-साफ रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा किसानों और पिछड़ों को राजनीति में आगे बढ़ाया है। देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की संचार क्रांति के सपने को साकार करने का काम राजेश पायलट ने किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला और इसके असर से कहीं...
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी