'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक रिलीज, कार्तिक-अनन्या जयपुर पहुंचे

कार्तिक–अनन्या की फिल्म का टाइटल ट्रैक जयपुर में लॉन्च

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक रिलीज, कार्तिक-अनन्या जयपुर पहुंचे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टाइटल ट्रैक आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किया गया। धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स की इस रोमांटिक–कॉमेडी का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जयपुर। अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है।धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए आज जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका टाइटल ट्रैक लांच किया गया, जहाँ बॉलीवुड की इस चर्चित युवा जोड़ी ने अपनी दिलकश मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया। यहां मीडिया के साथ दोनों सितारों ने फिल्म की कहानी, किरदारों व शूटिंग अनुभव को खुलकर साझा किया। बता दें कि समीर विद्वंस की डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी।    

इस गाने में कार्तिक के दमदार डांस स्टेप्स और अनन्या के साथ उनकी स्क्रीन पर बनती खूबसूरत कैमिस्ट्री दर्शकों की नजरें अपनी ओर खींच लेती है। इसकी धुन और आवाज विशाल-शेखर ने तैयार की है, जबकि अंविता दत्त ने अपने दिलकश शब्दों से गीत को और खास बनाया है।  फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, "यह फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें मेरा किरदार भावनाओं और रोमांस के कई रंगों से भरा है। इस बार दर्शक मुझे बिल्कुल नए अंदाज़ में देखेंगे।"

फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "इस फ़िल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। हमें उम्मीद है कि दर्शक न सिर्फ़ किरदारों से जुड़ेंगे, बल्कि अपनी ज़िंदगी की झलक भी इसमें देख पाएंगे।" 

यह फ़िल्म कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी में ताज़गी लाती है और समीर विद्वंस का निर्देशन इसे इमोशन, हँसी और दिल को मीठा-सा गुदगुदाने वाले पलों का मज़ेदार कॉम्बो बनाती है। रंग–बिरंगे लोकेशन्स, कानों में बस जाने वाला संगीत और दिल से निकले संवाद कहानी में वो फील-गुड तड़का डालते हैं। दर्शकों को क्रिसमस पर प्यार और मनोरंजन का एक प्यारा तोहफ़ा मिलने वाला है।

Read More पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गोविंद देव जी मंदिर में होगा त्रिवेणी जल का पूजन, श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा विशेष धार्मिक आयोजन 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा