राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का सामूहिक मौन

भाईचारे के मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का सामूहिक मौन

शहीद दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर निदेशालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रातः 11 बजे दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर बापू को नमन।

जयपुर। शहीद दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निदेशालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रातः 11 बजे दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर बापू को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त निदेशक जे.पी. बैरवा ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हों और जाति, धर्म व वर्ग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना ही गांधीजी के विचारों का सार है।

बैरवा ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में तनाव, हिंसा और असहिष्णुता जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं, ऐसे में गांधीजी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गांधीजी को केवल स्मरण करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक नसीम खान, रीना शर्मा सहित निदेशालय के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह