गौशाला अनुदान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर बहस

गोपालन मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार की मंशा है कि पंचायत स्तर पर भी गौशाला खुले

गौशाला अनुदान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर बहस
विधायक वर्मा के पिछली सरकार में लम्पी बीमारी में मृत गायों और राशि देने का मुद्दा उठाया, तो सदन में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा हो गया।

जयपुर। प्रदेश में गौशालाओं के लिए अनुदान राशि को लेकर विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। विधायक कैलाश चंद्र वर्मा के प्रश्न पर गोपालन मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार की मंशा है कि पंचायत स्तर पर भी गौशाला खुले। नियम के अनुसार उसके लिए अनुदान दिया जाएगा। अगर कोई गौशाला खोली जाती है, तो सरकार सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

इस बीच विधायक वर्मा के पिछली सरकार में लम्पी बीमारी में मृत गायों और राशि देने का मुद्दा उठाया, तो सदन में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष की तरफ से पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाने के बाद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन में हंगामा जारी रहा और पक्ष-विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हुए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए स्पीकर को कहा कि मंत्रियों को मत बचाओ। हमें सवाल का जवाब चाहिए। मंत्री को जवाब नहीं पता है। मैं आपकी अनुमति से बोल रहा हूं लेकिन सत्ता पक्ष के सदस्य गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इस विषय पर चर्चा भी चाहते हैं सरकार चर्चा कर ले पता लग जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग