वासुदेव देवनानी ने फ्रांस में राजस्थानी प्रवासियों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल ग्राम योजना का हो रहा है विस्तार 

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है

वासुदेव देवनानी ने फ्रांस में राजस्थानी प्रवासियों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल ग्राम योजना का हो रहा है विस्तार 

देवनानी ने कहा कि अपनी जड़ों को सूखने ना दे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान नवाचार, तकनीक, उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान पेरिस के भारतीय दूतावास में प्रवासी राजस्थानी समुदाय को एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा अपनी कर्म भूमि फ्रांस में निष्ठा से कार्य करते रहे, लेकिन अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे, इससे घरों में भारतीय संस्कार जीवित रहेंगे। देवनानी ने कहा कि अपनी जड़ों को सूखने ना दे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान नवाचार, तकनीक, उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

स्टार्टअप और इनोवेशन हब के रूप में उभरता राजस्थान, हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी स्थिति, बेहतर पेयजल योजनाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ग्राम योजना का विस्तार हो रहा है। पेरिस में यह आयोजन फ्रांस में बसे भारतीयों और राजस्थानी प्रवासियों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर रहा, जहां उन्होंने अपनी मातृभूमि से आए वरिष्ठ राजनीतिज्ञ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के विचारों को आत्मीयता से सुना और सराहा।

Tags: devnani

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
बस स्टैंड पर लगा वाटर कूलर भी पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।...
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान
ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन
उत्तर प्रदेश में चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार पूरी तरह जलकर खाक
RAS-2024 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय