नगर निगम जयपुर के 150 वार्डो की कलेक्टर ने निकाली आरक्षण लॉटरी : खत्म हुआ इंतजार, साफ हुई जयपुर के वार्डों की चुनावी तस्वीर

जिला कलेक्ट्रेट में निकाली गई वार्डों की लॉटरी

नगर निगम जयपुर के 150 वार्डो की कलेक्टर ने निकाली आरक्षण लॉटरी : खत्म हुआ इंतजार, साफ हुई जयपुर के वार्डों की चुनावी तस्वीर
नगर निगम चुनाव-2026 के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में वार्ड आरक्षण लॉटरी निकाली। सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के लिए अलग-अलग वार्ड आरक्षित। एससी महिला वर्ग के लिए 8, एसटी महिला के लिए 2 और ओबीसी महिला के लिए 9 वार्ड निर्धारित।

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी के माध्यम से वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया। जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक की मौजूदगी में स्कूली छात्राओं से लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के साथ ही लंबे समय से आरक्षण को लेकर चल रहा असमंजस भी खत्म हो गया।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की लॉटरी में 20 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी), 6 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 30 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं बाकी 94 वार्ड अनारक्षित रहे. हालांकि इनमें महिलाओं के भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं. जिनमें अनुसूचित जाति (एससी महिला) के 7 वार्ड, अनुसूचित जनजाति (एसटी महिला) के 2 वार्ड और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी महिला) के लिए 10 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. बाकी अनारक्षित रहे वार्डों में 31 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इस तरह कुल 150 वार्डों में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं.

एससी के लिए 20 वार्ड आरक्षित :

लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 20 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर 72, 124, 132, 50, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66 और 142 शामिल हैं। इनमें से एससी महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 124, 59, 72, 86, 58, 69 और 142 में अब एससी वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगी।

Read More 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले : गौरव बुडानिया बने अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि बनी अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त

एसटी के 6 वार्ड, दो महिलाओं के लिए :

Read More राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर 68, 60, 150, 64, 131 और 61 शामिल हैं। इनमें से वार्ड 68 और 150 एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Read More एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल : अभ्यर्थियों के सिस्टम अचानक बंद, 49 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा

ओबीसी के खाते में 30 वार्ड :

अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए कुल 30 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 10, 41, 42, 48, 51, 90, 94, 102, 143, 144, 33, 82, 83, 12, 26, 52, 147, 113, 122, 23, 75, 53, 38, 2, 39, 18, 146, 27, 80 और 91 शामिल हैं। ओबीसी वर्ग के आरक्षित वार्डों में से 10 वार्ड ओबीसी महिला के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 102, 75, 10, 94, 143, 146, 90, 26, 33 और 80 शामिल हैं।

अनारक्षित वार्डों में से 31 वार्ड महिला वर्ग (सामान्य) के लिए :

अनारक्षित वार्डों में से महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में वार्ड आरक्षित किए गए हैं। कुल 94 अनारक्षित वार्ड में से 31 वार्ड महिला श्रेणी में रिजर्व किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 6, 8, 148, 123, 149, 9, 107, 4, 108, 145, 100, 117, 88, 73, 20, 7, 126, 133, 46, 70, 92, 139, 32, 87, 138, 125, 56, 116, 25, 136 और 110 शामिल हैं।

लॉटरी के परिणाम के मुताबिक जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 20 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी), 6 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 30 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 94 वार्ड सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। इसके अलावा कुल 150 वार्डों में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में अब पार्षद पद के संभावित दावेदारों को अपने-अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के आधार पर चुनावी रणनीति तय करनी होगी।

पूरी पारदर्शिता से हुई प्रक्रिया :

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि वार्ड आरक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। वहीं जो पूर्व पार्षद दोबारा चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं उन्हें निगम से एनओसी लेनी होगी। उनके लिए एनओसी की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वहीं जयपुर नगर निगम की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब चुनावी तैयारियां तेज होंगी। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में पार्टी की ओर से जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा।

अब टिकट के दावेदारों की बदलनी होगी रणनीति :

आरक्षण की लॉटरी के बाद सबसे बड़ा असर उन पूर्व पार्षदों और संभावित दावेदारों पर पड़ेगा, जो लंबे समय से अपने-अपने वार्ड से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। जिन वार्डों की श्रेणी बदल गई है, वहां कई दावेदारों को अब दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाशनी पड़ सकती हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था