Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कई इलाकों का पारा माइनस में दर्ज

जयपुर समेत 11 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कई इलाकों का पारा माइनस में दर्ज

प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी। कोहरे और शीतलहर का असर भी बढ़ गया। राजस्थान के कई इलाकों का पारा भी माइनस में दर्ज हुआ। झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना में बर्तनों में रखा पानी बर्फ बन गया।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कोहरे और शीतलहर का असर भी बढ़ गया है। राजस्थान के कई इलाकों का पारा सोमवार को भी माइनस में दर्ज हुआ। झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना में बर्तनों में रखा पानी बर्फ बन गया। जैसलमेर, कोटपूतली- बहरोड़ सहित कई अन्य जिलों में गाड़ियों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। फतेहपुर और पलसाना में आज पारा माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण जयपुर समेत 11 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

साथ ही, कुछ जिलों में समय बदला गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाड़ कंपाने वाली इस सर्दी का सितम अगले कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। आज दो जिलों में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों में ऑरेंज और 5 में येलो अलर्ट रहेगा। 14 और 15 जनवरी के बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना