Weather Update : गलन और ठिठुरन ने छुड़ाई दिन में भी धूजणी, जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर

गंगानगर में 10 तक आंगनबाड़ी केन्द्र बंद

Weather Update : गलन और ठिठुरन ने छुड़ाई दिन में भी धूजणी, जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर

प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमने के साथ ही गलन और ठिठुरन बढ़ गई। इसका असर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को भी देखने को मिला। हालांकि धूप खिली, लेकिन शीतलहर के कारण गलन और ठिठुरन ने लोगों की दिन में भी धूजणी छुड़ा दी। पारा गिरने से सर्दी का असर तेज हो गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही।

जयपुर। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमने के साथ ही गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इसका असर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को भी देखने को मिला। हालांकि धूप खिली, लेकिन शीतलहर के कारण गलन और ठिठुरन ने लोगों की दिन में भी धूजणी छुड़ा दी। पारा गिरने से सर्दी का असर तेज हो गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे का असर भी ज्यादातर जिलों में देखने को मिला। इससे सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित रहा। धुंध के कारण जोधपुर के ओसियां में भारतमाला हाईवे पर सुबह कार पोल से टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।

गंगानगर में 10 तक आंगनबाड़ी केन्द्र बंद
वहीं श्रीगंगानगर में तेज सर्दी के कारण 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। जबकि 4 जनवरी से राज्य में शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और आगामी 2-3 दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को दिन में सबसे कम तापमान बीकानेर में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी मौसम खुलने और धूप खिलने के साथ ही गलन भरी सर्दी का जोर शुरू हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान