प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, पारा गिरा; मौसम में घुली ठंडक

तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आई 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, पारा गिरा; मौसम में घुली ठंडक

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट आई है। राजधानी जयपुर सहित सीकर, बीकानेर, झुंझुनूं और टोंक में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सीकर शहर के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। घर-दुकानों में पानी घुसने काफी नुकसान हुआ है। 

बीते 24 घंटे में एक इंच बारिश हो चुकी है। इधर, मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश का ऑरेंज-येला अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4, 5 और 6 जून को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है और अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ती भी हो रही है। राज्य के अधिकांश भागों में आज 3 जून को तीव्र आँधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 

आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, संभाग के कुछ भागों में  तेज मेघगर्जन, अंधड़  के साथ मध्यम से तेज बारिश व उदयपुर, जोधपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश होने की संभावना है। आज 3 जून को बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं 4 जून को भी बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आँधी-बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 जून से पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

 

Read More डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी