प्रदेश में कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : आंधी-बारिश का दौर जारी, कहीं हुई बारिश 

राजधानी जयपुर में आज सुबह से तेज गर्मी का असर

प्रदेश में कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : आंधी-बारिश का दौर जारी, कहीं हुई बारिश 

उदयपुर में बादल छाए हैं। बीती रात जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, टोंक समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई।

जयपुर। प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है। सुबह अलवर, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश हुई। उदयपुर में बादल छाए हैं। बीती रात जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, टोंक समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। इन शहरों में 1 से लेकर 3 इंच से भी ज्यादा पानी बरसा। सबसे ज्यादा बारिश टोंक में हुई, जहां 83 एमएम बारिश दर्ज हुई। 

मौसम विभाग ने आज भी 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सुबह से तेज गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 12 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है और गर्मी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी की जानकारी दी है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में फिर से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका