मुस्लिमों पर क्या बदल रहा भाजपा का नजरिया : ईद से शुरू की थी वोटो में सेंध लगाने की तैयारी, अब वक्फ कानून को बनाया हथियार

ईद पर संपर्क की शुरुआत हुई थी 

मुस्लिमों पर क्या बदल रहा भाजपा का नजरिया : ईद से शुरू की थी वोटो में सेंध लगाने की तैयारी, अब वक्फ कानून को बनाया हथियार

इन कार्यशाला में भाजपा मुस्लिमो के वक्फ बोर्ड कानून से होने वाले फायदे तो बताएगी ही, कार्यकर्ताओं को यह भी अपडेट केरेगी कि मोदी मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए क्या क्या काम किए है। 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अब मुस्लिम इलाकों में अपनी पहुंच बना रही है। कांग्रेस के इन परंपरागत वोटो को तोड़ने के लिए भाजपा ने वक्फ बोर्ड के नए कानून को हथियार बनाया है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश के मुस्लिम इलाकों में जाएगी। इसकी शुरुआत वैसे तो भाजपा ने 16 अप्रैल को भाजपा ऑफिस में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में बड़े नेताओं की उपस्थिति में और शाम को आदर्श नगर विधानसभा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल का मुस्लिमो से संवाद कार्यक्रम कर कर दी है। लेकिन मुस्लिमो ने गहराई से पकड़ कर संपर्क बनाने को भाजपा 20 अप्रैल से 5 जून तक सीधे उनके मोहल्लों में जाएगी। पहले जिला स्तर पर कार्यशाला होगी, इसके बाद मंडल स्तर की होगी। इन कार्यशाला में भाजपा मुस्लिमो के वक्फ बोर्ड कानून से होने वाले फायदे तो बताएगी ही, कार्यकर्ताओं को यह भी अपडेट केरेगी कि मोदी मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए क्या क्या काम किए है। 

भाजपा उन्हें वक्फ बोर्ड से वर्तमान में हो रही मात्र 166 करोड़ की आय को नए कानून से कैसे 1 लाख करोड़ कर मुस्लिम कल्याण में खर्च किया जाएगा, इसके बारे में भी बताया जाएगा। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अपडेट कर सीधे मुस्लिम इलाकों में भेजा जाएगा, जहा वे छोटी छोटी सभाएं कर मुस्लिम वर्ग को अपनी बात रखेंगे। भाजपा के अल्पसंख्यक।मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया की वे मंडल कार्यकर्ताओं को अपडेट कर कैसे मुस्लिम इलाकों में बूथ स्तर तक भेजेंगे। कहा की पांच जून तक प्रदेश भर में लाखो मुस्लिम समाज के लोगो से संपर्क का भाजपा का कार्यक्रम है। कांग्रेस जो मुस्लिमो को कानून को लेकर बरगला रही है, उसके बारे में बता कर उनकी पोल खोली जाएगी। मोदी सरकार के वर्ग को किए काम बताए जाएंगे जो कांग्रेस ने कभी नहीं किए। कहा की यह कोई अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्म नही, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है। जिसमें सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। 

ईद पर संपर्क की शुरुआत हुई थी 
भाजपा ने देश भर में ईद पर पीएम मोदी के नाम से पहली बार ईद पर गरीब मुस्लिम परिवारों को रिझाने का प्रयास शुरू किया था। देशभर में 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईदी के रूप में सौगात ए मोदी के नाम से खाद्य सामग्री के किट बांटे गए थे। राजस्थान में भी 1 लाख किट अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम परिवारों को बांटे थे। जिसकी शुरुआत सीएम भजनलाल शर्मा की विधानसभा सांगानेर से की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प