महिला IAS ने IAS पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR : अपहरण कर डराने और धमकाने का लगाया आरोप, मामले की जांच शुरू

दोनों का विवाह तीन दिसम्बर 2015 को हुआ था

महिला IAS ने IAS पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR : अपहरण कर डराने और धमकाने का लगाया आरोप, मामले की जांच शुरू

राजस्थान कैडर की महिला आईएएस डॉ. भारती दीक्षित ने अपने आईएएस पति आशीष मोदी के खिलाफ सवाई मान सिंह अस्पताल थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति आईएएस आशीष मोदी पर आरोप लगाया है कि वह उनका अपहरण कर रखा है और डरा-धमका रहे हैं। उनके जीवन को खतरा है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। राजस्थान कैडर की महिला आईएएस डॉ. भारती दीक्षित ने अपने आईएएस पति आशीष मोदी के खिलाफ सवाई मान सिंह अस्पताल थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा नंबर 158/2025 दर्ज कर जयपुर कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी क्राइम एंड विजिलेंस श्रीमन मीणा को जांच सौंपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हीरा बाग मकान नंबर 20 डी में रहने वाली आईएएएस डॉ.भारती दीक्षित ने अपने पति आईएएस आशीष मोदी पर आरोप लगाया है कि वह उनका अपहरण कर रखा है और डरा-धमका रहे हैं। उनके जीवन को खतरा है।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली डॉ. भारती वर्ष 2014 बैच की आईएएस है और फिलहाल निवेश एवं अप्रवासी भारतीय, बीआईपी विभाग की आयुक्त है। मूल रूप से मुम्बई के रहने वाले आशीष मोदी भी 2014 बैच के आईएएस है और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक है। दोनों का विवाह तीन दिसम्बर 2015 को हुआ था। मोदी को नागालैंड कैडर मिला था, लेकिन डॉ. भारती दीक्षित से शादी करने के बाद उन्होंने अपना तबादला राजस्थान में करवा लिया था। इस संबंध में आईएएस डॉ. भारती दीक्षित से उनका पक्ष जानने के लिए कई प्रयास किए गए। उनके मोबाइल पर भी मैसेज किए गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। 


इस संबंध में अभी मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा, चूंकि मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मैं 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक बिहार चुनाव में ड्यूटी पर था। इसके बाद 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक मेरी पत्नी भारती की बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था।  अब मतगणना के लिए वापस बिहार जाऊंगा। 
आशीष मोदी, आईएएस 

आईएएस डॉ. भारती दीक्षित की ओर से दी गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी।
सचिन मित्तल, 
पुलिस कमिश्नर, जयपुरु 

Read More ढाई साल बाद महिला आरक्षण लागू कर परिसीमन की बात करने लगी सरकार : यह कदम विफलता छिपाने का प्रयास, जयराम बोले- ईंधन संकट से ध्यान भटकाने की एक कोशिश

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला