वर्ल्ड एलिफेंट डे : चार साल में 2.78 लाख पर्यटक पहुंचे हाथीगांव, 2.83 करोड़ रु. खर्च किए

एंट्री टिकट के बाद हाथी सवारी का अलग से शुल्क 1500 रुपए

वर्ल्ड एलिफेंट डे : चार साल में 2.78 लाख पर्यटक पहुंचे हाथीगांव, 2.83 करोड़ रु. खर्च किए

हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि मंगलवार को वर्ल्ड एलिफेंट डे के अवसर पर हाथियों को चांदी के गहनों से सजाया जाएगा।

जयपुर। पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर जयपुर आकर पर्यटक ऐतिहासिक किले, महल और स्मारक की सुंदरता के कायल हो जाते हैं। देखा जाए तो इन्हें देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। कई पर्यटक ऐसे भी हैं जो इन्हें देखने के साथ ही वाइल्ड लाइफ में भी रूचि दिखाते हैं। इसी के चलते कई पर्यटक हाथी गांव आकर हाथी सवारी में भी दिलचस्पी दिखाते हैं। वन विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2021-22 से 2024-25 इन चार सालों के दौरान 2 लाख 78 हजार 746 पर्यटकों ने हाथी गांव में प्रदेश के लिए 2 करोड़ 83 लाख 61 हजार 913 रुपए खर्च किए हैं। 

भारतीय का 108 और विदेशी पर्यटक का 379 रुपए प्रवेश शुल्क  
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हाथी गांव में भारतीय पर्यटक का 108 और विदेशी पर्यटक का 379 प्रवेश शुल्क लगता है। इसके बाद जो पर्यटक हाथी सवारी के इच्छुक होते हैं। वे 1500 रुपए शुल्क अदा कर हाथी सवारी का लुत्फ उठाते हैं। इस राशि में दो पर्यटक सवारी कर सकते हैं। 

यहां एकमात्र नर हाथी बाबू 
हाथी गांव में 75 हथिनियां रहवास कर रही हैं। इसके अतिरिक्त एकमात्र नर हाथी भी रहता है। जिसे बाबू नाम दिया गया है। 

तलाई में लगाए फव्वारे 
वन विभाग की ओर से हाथीगांव स्थित एक पानी की तलाई में हाथियों के लिए फव्वारे लगाए गए हैं, ताकि हाथी इनके नीचे आकर नहा सकें।

Read More एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन

सजे-धजे दिखेंगे हाथी
हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि मंगलवार को वर्ल्ड एलिफेंट डे के अवसर पर हाथियों को चांदी के गहनों से सजाया जाएगा। इनके लिए फू्रट्स की स्टॉल्स भी लगाई जाएगी। साथ ही हथिनी जोनाली का बर्थ डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर केक भी काटा जाएगा।  

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत : यात्रियों को 10 रुपए में मिलेगा नाश्ता, प्रशासन ने कहा- सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जारी रहेगी ऐसी पहल

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत