निजी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में XUV बनी आग का गोला, 40 मिनट तक धधकती रही कार 

सीतापुरा कैंपस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

निजी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में XUV बनी आग का गोला, 40 मिनट तक धधकती रही कार 
सीतापुरा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के कैंपस में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक छात्र की XUV में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया।

जयपुर। सीतापुरा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के कैंपस में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक छात्र की XUV में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से पास खड़ी एक अन्य गाड़ी भी प्रभावित हुई। पार्किंग में करीब 150 वाहन खड़े होने के कारण आग के अन्य गाड़ियों तक फैलने का खतरा बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह 11:30 बजे उठीं आग की लपटें जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। यूनिवर्सिटी परिसर की पार्किंग में खड़ी XUV से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद छात्रों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई।

दूसरी गाड़ियों तक आग पहुंचने का खतरा पार्किंग में एक साथ बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने के कारण आग फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक अपनी-अपनी गाड़ियां सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए दौड़ पड़े। वाहनों को बाहर निकालने की जल्दबाजी के बीच पार्किंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट