सरदार पटेल की 150वीं जयंती : जयपुर से यमुना प्रवाह रवाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से दिखाई हरी झंडी

विभिन्न शहरों में भव्य स्वागत और अभिनंदन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती : जयपुर से यमुना प्रवाह रवाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से दिखाई हरी झंडी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में आयोजित हो रहे सरदार 150 यूनिटी मार्च के तहत बुधवार को जयपुर से ‘यमुना प्रवाह यात्रा’ को अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पहले अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

जयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में आयोजित हो रहे सरदार 150 यूनिटी मार्च के तहत बुधवार को जयपुर से ‘यमुना प्रवाह यात्रा’ को अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पहले अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा कार्यक्रम को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के प्रेरक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसी भावना के साथ ‘सरदार पटेल 150वीं यूनिटी मार्च’ निकाली जा रही है।
यमुना प्रवाह जयपुर से पुष्कर, अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली और माउंट आबू होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

26 नवंबर: कॉलेज संपर्क अभियान, पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह
27 नवंबर: अजमेर में योग सत्र, परिसर संपर्क, पौधारोपण, रात्रि में जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम
28 नवंबर:जोधपुर में मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली प्रस्थान, रात्रि में माउंट आबू में सांस्कृतिक कार्यक्रम
29 नवंबर: माउंट आबू से गुजरात के आणंद के लिए प्रस्थान

यात्रा का जयपुर सहित मार्ग में आने वाले विभिन्न शहरों में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना