बीकानेर में सरपंच का दलाल 20 हजार की रिश्वत मांगकर परिवादी को कर रहा था परेशान, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास निर्माण की तीसरी किस्त जारी करवाने और मस्टरोल भरवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

 बीकानेर में सरपंच का दलाल 20 हजार की रिश्वत मांगकर परिवादी को कर रहा था परेशान, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने रिश्वत राशि को ग्राम पंचायत भवन के हॉल में फेंक दी

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई ने सोमवार को सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला, जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड  को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास निर्माण की तीसरी किस्त जारी करवाने और मस्टरोल भरवाने की एवज में सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड की ओर से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।


जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एसीबी बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक आनन्द मिश्रा मय टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड पुत्र सहीराम निवासी अन्तोदय नगर, बीकानेर हाल निवासी ग्राम कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने रिश्वत राशि को ग्राम पंचायत भवन के हॉल में फेंक दी, जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अन्तर्ग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Read More कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत : 20 फीट उछलकर गिरा युवक, मौके पर मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित। 500...
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी में फॉरेंसिक ऑडिटर और सीए भी होंगे शामिल
ओडिशा में पाठ्यपुस्तक विवाद गरमाया, कांग्रेस-बीजद ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड का मांगा इस्तीफा