2 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला : पिता के पास से सोती हुई को उठाया, 50 मीटर दूर ले गए

आहट सुनकर पिता उठे तो बच्ची गायब थी

2 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला : पिता के पास से सोती हुई को उठाया, 50 मीटर दूर ले गए
झालरापाटन में शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में 2 वर्षीय गोरी की मौत। बच्ची पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही थी, तभी 3-4 कुत्ते उसे उठाकर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित।

झालरापाटन। झालावाड़ जिले में कुत्तों के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास एक अस्थायी टेंट के बाहर हुई। बच्ची पिता के साथ  टेंट के बाहर सो रही थी। तभी 3-4 कुत्ते अचानक वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए।  

आहट सुनकर पिता उठे तो बच्ची गायब थी। पिता बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने  बच्ची को बुरी तरह नोच डाला था। पिता ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और एसआरजी  अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काम की तलाश में आया था परिवार :

बच्ची गोरी के पिता राजूलाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले हैं। वे करीब डेढ़ माह पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे। वे भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे।

Read More तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार

5 दिन पहले मां ने दिया बेटी को जन्म - जानकारी अनुसार, गोरी की मां मनीषा ने 5 दिन पहले एसआरजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। नवजात की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। वहीं मनीषा की भी हालत कुछ ठीक नहीं है। एसआरजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

Read More  सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात