खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं

मरीजों को परेशानी, ग्रामीणों ने व्यवस्थाएं सुधारने की उठाई मांग

खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
खाली पड़ा डॉक्टरों की ड्यूटी का बोर्ड, सोलर प्लांट का आउटपुट भी कम।

खानपुर  । राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खानपुर में व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के बरामदे में लगा डॉक्टरों की ड्यूटी संबंधी सूचना बोर्ड खाली पड़ा है। इस पर चिकित्सकों के नाम, उनकी विशेषज्ञता और ड्यूटी का समय दर्ज नहीं होने से मरीजों को संबंधित डॉक्टर के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने आने वाले मरीजों को भी इस समस्या के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि सूचना बोर्ड पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध होने से उन्हें सही चिकित्सक तक पहुंचने में आसानी होगी।

वहीं, अस्पताल परिसर में स्थापित सोलर प्लांट का आउटपुट कम होने की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के मौसम में इसकी कार्यक्षमता में कमी से मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा हो सकती है। ग्रामीणों और मरीजों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा से मांग की है कि सूचना बोर्ड पर डॉक्टरों के नाम और ड्यूटी का समय तत्काल दर्ज करवाया जाए। साथ ही, सोलर प्लांट की तकनीकी जांच करवाकर उसकी क्षमता के अनुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इनका  कहना है 

खानपुर सीएचसी में डॉक्टरों की ड्यूटी का सूचना बोर्ड खाली पड़ा होना गंभीर लापरवाही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि कौन-सा डॉक्टर किस समय उपलब्ध रहेगा।
-दिनेश सोनी, ग्रामीण

Read More Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़

दूर-दराज के गांवों से गरीब मरीज किराया खर्च करके इलाज कराने अस्पताल पहुंचते हैं। डॉक्टरों की ड्यूटी की जानकारी नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी होती है।
-राजेंद्र मेरोठा , ग्रामीण

Read More पर्ची लेकर भटकते मरीज, 3 बजे बाद बंद जांच व दवा काउंटर

सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलना जरूरी है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए ।
-केशव लक्षकार, ग्रामीण

Read More देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस

अस्पताल परिसर में लगे सोलर प्लांट की कम आउटपुट भी चिंता का विषय है। गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को बिजली और गर्मी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-बिंदराजा मेहता, ग्रामीण

खानपुर सीएचसी क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट नियमित रूप से अपडेट होना चाहिए ।
-राजाराम गुर्जर, ग्रामीण

हाल ही में कुछ डॉक्टरों के अवकाश पर होने के कारण रूटीन ड्यूटी चार्ट का पालन नहीं हो पा रहा है अगले 1-2 दिनों में व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू कर दी जाएगी। सोलर प्लांट भी सुचारू रूप से व्यवस्थित हो जाएगा।
- डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा, सीएचसी इंचार्ज खानपुर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना