असर खबर का - कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू

नाली पर हैवी लोहे की जालियां लगाकर मजबूत कर रहे

असर खबर का - कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू

नवज्योति ने इस समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था।

चौमहला। कस्बे के व्यस्तम कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य आरएसआरडीसी द्वारा मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।  जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय से सड़क पर गड्ढा होने पर दैनिक नवज्योति ने हादसे की आशंका सड़क पर बना गड्ढा जान लेवा शीर्षक के साथ सोमवार को प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। चौमहला कुंडला मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने मुख्य सड़क पर क्रास कर बनी नाली उसके ऊपर बनी जाली काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसके आसपास की गई सीसी के सरिये बाहर निकल रहे थे। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता था,आएदिन लोग गिर कर घायल भी हो रहे थे। लोगों ने गड्ढे पर बोर्ड लगाकर सचेत किया जा रहा था। 

विभाग ने दिया था आश्वासन
दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर आरएसआरडीसी के अधिकारियों से बात कर लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्या के हल का आश्वासन दिया था। मंगलवार सुबह से इस जगह मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। विभाग द्वारा क्रास कर बनी नाली पर हैवी लोहे की जालियां लगाकर सीमेंट कंक्रीट से मजबूत बनाया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध