तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला डाला, मौत

मां की 12वीं का सामान लेने भांजे के साथ निकला था बेटा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला डाला, मौत

जानकारी के अनुसार मलसीसर थाना इलाके के न्योला गांव निवासी भीम सिंह की पत्नी का 10 दिन पहले निधन हो गया था।

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के बिसाऊ क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अपनी मां के 12वें का सामान लेने युवक अपने भांजे के साथ घर से निकला था। इस दौरान रास्ते में रिश्तेदार मिला तो उसे भी बाइक पर बिठा लिया था। थोड़ी दूर आगे जाकर हादसा हो गया। बिसाऊ पुलिस के अनुसा टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं  हादसे के बाद कुछ दूर आगे जाकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी बिसाऊ मौके पर पहुंचे एवं तीनों युवकों को जटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह और भांजे सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया व तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मलसीसर थाना इलाके के न्योला गांव निवासी भीम सिंह की पत्नी का 10 दिन पहले निधन हो गया था। भीम सिंह का बेटा विक्रम सिंह बारहवीं के कार्यक्रम के लिए सामान खरीदने बाइक पर भांजे 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र लालसिंह निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को लेकर बिसाऊ गया था। वहां से लौटते वक्त पाटोदा गांव निवासी रिश्तेदार 40 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र सावर भी उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गया। तीनों बिसाऊ से न्योला गांव की तरफ चले कि गांगियासर-धीरासर स्टैंड रोड पर यह हादसा हो गया।

विदेश में रहता है बड़ा भाई
विक्रम का बड़ा भाई विदेश में रहता है। मां के निधन पर उसका आना संभव नहीं हो सका। ऐसे में विक्रम सारी रस्में निभा रहा था। दो दिन बाद बारहवें की तैयारी से जुड़े काम से ही वह बिसाऊ गया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शिनाख्त के लिए तलाशी ली तो तीनों के पास पहचान पत्र नहीं मिले थे। एक युवक के मोबाइल फोन पर आई कॉल के आधार पर उनकी पहचान हुई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला