झुंझुनू पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया

झुंझुनू पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू जिले की थाना गुढ़ागौड़जी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमावत पुत्र जय सिंह (25) निवासी वार्ड नंबर 2 सूरजगढ़ जिला झुंझुनू को गिरफ्तार कर लिया है

जयपुर। झुंझुनू जिले की थाना गुढ़ागौड़जी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमावत पुत्र जय सिंह (25) निवासी वार्ड नंबर 2 सूरजगढ़ जिला झुंझुनू को गिरफ्तार कर लिया है। होली मनाने आरोपी अपने गांव आया था। उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक झुंझुनू शरद चौधरी ने बताया कि थाना गुढ़ागौड़जी क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोपी सोनू कुमावत के विरुद्ध शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का एक मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी थाना पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
       
एसएचओ राम मनोहर को अंदेशा था कि आरोपी सोनू कुमावत होली के त्योहार पर गांव आएगा। इसके चलते उन्होंने कांस्टेबल हरेंद्र कुमार को आरोपी की तलाश के लिए सूरजगढ़ रवाना किया। जिसने सूरजगढ़ थाने के कांस्टेबल महेश कुमार की मदद से आरोपी सोनू को कस्बे के बाजार से डिटेन कर लिया। आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना