पीहर आई बेटी का शव छत पर वाटर टैंक में मिला

ससुराल बिगोदना गांव में

सोमवार को कुलदीप की मां और भाई जितेंद्र खेते पर चारा लेने गए थे व पीछे से घर पर वह अकेली थी।

झुंझुनूं। 22 साल की शादीशुदा बेटी का शव घर की छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। यह देख परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी पीहर आई हुई थी। घटना झुंझुनूं जिले के धनुरी थाना इलाके के सोनासर गांव में सोमवार को हुई। धनुरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय कुलदीप कुमारी की शादी 4 नवम्बर 2024 को आलोक कुमार लांबा के साथ हुई थी। उसका ससुराल बिगोदना गांव में है। शादी के बाद से कुलदीप अपने ससुराल में ही रह रही थी। 
15 जून को कुलदीप के पिता हरलाल सिंह उसे अपने गांव (पीहर) सोनासर लेकर आए थे।

सोमवार को कुलदीप की मां और भाई जितेंद्र खेते पर चारा लेने गए थे व पीछे से घर पर वह अकेली थी। चारा लाने के बाद मां-भाई लौटे। बेटी घर में कहीं नजर नहीं आई तो मां उसे तलाशने लगी व भाई घर के पीछे बाड़े में चारा रखने चला गया। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पूरे घर में तलाश की गई, लेकिन कुलदीप का कुछ पता नहीं चला। मां ने छत पर जाकर देखा तो टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, बेटी पानी में डूबी मिली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण