जैसलमेर के मेघा गांव में मिला 20 करोड़ साल पुराना मगरमच्छनुमा जीव का जीवाश्म : जीवाश्म को पिंजरे में बंदकर तारबंदी से ढका

गांव वाले दिन-रात कर रहे पहरेदारी 

जैसलमेर के मेघा गांव में मिला 20 करोड़ साल पुराना मगरमच्छनुमा जीव का जीवाश्म : जीवाश्म को पिंजरे में बंदकर तारबंदी से ढका

ग्रामीण चाहते हैं कि यहां आकल गांव की तर्ज पर म्यूजियम बनाया जाए, जिससे जीवाश्म सुरक्षित रहे और लोग इसे देखने आएं। 

जोधपुर। जैसलमेर जिले का छोटा-सा गांव मेघा इन दिनों वैज्ञानिकों, मीडिया और ग्रामीणों की चचाअरं का केंद्र बन गया है। 300 घरों की इस बस्ती में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबकी आंखों में उत्सुकता और दिलों में यह उम्मीद है कि इस खोज से गांव की तस्वीर बदलेगी। रेगिस्तान की रेत तले छुपा यह रहस्य अब गांव के भविष्य की उम्मीदों में बदल चुका है। मेघा गांव की यह खोज भारत के इतिहास का नया अध्याय लिख सकती है। लोगों का मानना है कि अब हमारा गांव दुनिया के नक्शे पर दर्ज होगा। पर्यटक आएंगे, रोजगार मिलेगा और विकास की राह खुलेगी। ग्रामीण चाहते हैं कि यहां आकल गांव की तर्ज पर म्यूजियम बनाया जाए, जिससे जीवाश्म सुरक्षित रहे और लोग इसे देखने आएं। 

कैसे सामने आया यह रहस्य
जून 2025 में तालाब की खुदाई के दौरान बरसात से धुली मिट्टी के नीचे एक चट्टान से हड्डीनुमा ढांचा नजर आया। ग्रामीणों ने इसे पहले ऊंट या मवेशी की हड्डी समझा। गांव के मुकेश पालीवाल को शक हुआ और उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। वैज्ञानिक जांच में खुलासा हुआ कि यह साधारण हड्डियां नहीं, बल्कि डायनासोर से भी पुराना मगरमच्छनुमा जीव फाइटोसौर का जीवाश्म है। पहरेदारी और पिंजरे में कैद धरोहर तालाब किनारे मिले इस जीवाश्म को अब पिंजरे और तारबंदी से ढक दिया गया है। गांव वाले दिन-रात बारी-बारी से इसकी पहरेदारी कर रहे हैं। उनकी एक ही जिद है कि यह खजाना गांव से बाहर नहीं जाएगा।

वैज्ञानिकों की राय
डॉ. वी.एस. परिहार (डीन, जेएनवीयू, जोधपुर) : यह फाइटोसौर प्रजाति का जीवाश्म है। करीब 201 मिलियन वर्ष पुराना है और मगरमच्छ जैसा दिखने वाला सरीसृप था। 

डॉ. एन.डी. इणखिया (भूजल वैज्ञानिक) : यह जीव संभवत: अपने अंडों की सुरक्षा कर रहा था। यह ट्राइऐसिक काल का जीव है, यानी डायनासोर से भी पुराना।

Read More जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

भविष्य की संभावना
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यहां विस्तृत खुदाई और शोध करने की योजना बना रहा है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस क्षेत्र में और भी जीवाश्म दबे हो सकते हैं। यदि यह सच हुआ, तो मेघा गांव सिर्फ जैसलमेर ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का वैज्ञानिक और पर्यटन केंद्र बन सकता है।

Read More सरिस्का टाइगर रिजर्व में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती : फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई, 10 वाहनों से वसूला जुर्माना

मुख्य तथ्य 
जीवाश्म की उम्र : करीब 201 मिलियन वर्ष (20 करोड़ साल)
प्रजाति : फाइटोसौर (प्राचीन मगरमच्छनुमा सरीसृप)
लंबाई : 1.5 से 2 मीटर
काल : लेट ट्राइऐसिक (डायनासोर से भी पुराना)
स्थान : मेघा गांव, जैसलमेर
निगरानी : ग्रामीण 24 घंटे पहरा दे रहे हैं 

Read More तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत