संभागीय आयुक्त ने किया राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए

संभागीय आयुक्त ने किया राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने रोडवेज जोधपुर आगार का औचक निरीक्षण किया, जहां 29 में से 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में बस संचालन, यात्रियों की सुविधाएं और स्वच्छता की समीक्षा की गई। बाहरी परिसर में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश जारी किए गए।

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर के मुख्य प्रबंधक कार्यालय (जोधपुर आगार) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिकाओं के अवलोकन में पाया गया कि कार्यालय में कार्यरत कुल 29 अधिकारियों/कर्मचारियों में से 11 अनुपस्थित थे। संभागीय आयुक्त ने अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में यह उल्लेख किया गया कि मुख्य प्रबंधक, प्रबंधक (प्रशासन) तथा प्रबंधक (वित्त) को दिनांक 03 दिसंबर को विभागीय बैठक के लिए जयपुर जाने का उल्लेख किया गया था, परंतु निरीक्षण के समय ये अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. सिंह ने बस संचालन, यात्रियों की सुविधाओं एवं परिसर की स्वच्छता संबंधी जानकारी ली। केन्द्रीय बस स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था अपेक्षाकृत संतोषजनक पाई गई, जबकि बाहरी परिसर, विशेषकर बस प्लेटफार्म क्षेत्र में गंदगी पाई गई। इस पर वहां उपस्थित अधिकारी श्री विशाल सांखला को तुरंत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

संभागीय आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने तथा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Read More जयपुर में पहली बार सजेगा ‘तारक मेहता’ का सेट, पोपटलाल की शादी में मकर संक्रांति का रंग

 

Read More मकर संक्रांति कल: बाज मारेगा झपट्टा, डोरेमोन करेगा बचाव

Read More 13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत