जोधपुर में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा, सामान्य स्थिति बहाल

सभी नागरिक सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रख सकते 

जोधपुर में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा, सामान्य स्थिति बहाल
जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल द्वारा जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा दिया गया है।

जोधपुर। जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल द्वारा जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा दिया गया है। अब सभी नागरिक सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रख सकते हैं। अग्रवाल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए आमजन से अपील की है कि सामान्य स्थिति के बावजूद सभी नागरिक जहाँ तक संभव हो, अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के इस सामूहिक प्रयास में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

ब्लैकआउट की सूचना :

जिला कलक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक गौरव अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 10 मई को रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस अवधि में सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे रात्रि में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें एवं प्रकाश का उपयोग न्यूनतम करें। यह कदम आपकी सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा अभ्यास के अंतर्गत उठाया गया है।

Read More नगर निगम चुनाव : पहली बार मतदान का अनुभव, भाविका और हर्षिता ने उत्साह के साथ डाला वोट

 

Read More वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप