पाकिस्तान ने दागे जैसलमेर को टारगेट कर कई ड्रोन : भारतीय वायु रक्षा द्वारा मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन

सीमावर्ती जिलों के लिए तबादलों में छूट

पाकिस्तान ने दागे जैसलमेर को टारगेट कर कई ड्रोन : भारतीय वायु रक्षा द्वारा मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन

पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

जोधपुर। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जैसलमेर को टारगेट कर कई ड्रोन दागे, लेकिन सभी को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया गया। जैसलमेर के लोग घरों में हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस सड़कों पर है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है। हमले की आशंका को देखते हुए श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में पहले से ही ब्लैक आउट किया गया और सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं भी अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। राजस्थान बार्डर के नजदीक सभी जिलों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। विस्फोटों की आवाज यहां सीमावर्ती जिलों में काफी दूर तक सुनी गई और आसमान में चमकती हुई रोशनी भी बार बार देखी गई।  पोकरण के आसमान पर  भी ड्रोन को मार गिराये जाने की खबरें हैं।

सीमावर्ती जिलों के लिए तबादलों में छूट
राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों के लिए सभी विभागों से तबादलों में विशेष छूट प्रदान की है ताकि सीमावर्ती जिलों में विशेष परिस्थितियों के दौरान कार्मिकों को लगाया जा सके। यह छूट राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्ड, स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगी।

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण स्थानीय निकायों में अवकाश निरस्त
भारत-पाकिस्तान के तनाव के मद्देनजर स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेशभर के स्थानीय निकायों के कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। डीएलबी ने जो कार्मिक अवकाश पर चले गए है, उन कार्मिकों को वापस लौटने के निर्देश दिए है कि वे जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करें। भविष्य में निकाय कार्मिकों के अवकाश जिला कलक्टर स्तर पर या फिर विभाग में उच्च स्तर पर स्वीकृत किए जा सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हमले की कोशिश नाकाम
इससे पूर्व पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में किए गए। पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारत केएस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया। जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। सतवारी, सांबा, आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया में 8 मिसाइलें दागीं। इन्हें भी भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

Read More करणी सेना फिल्म फेस्टिवल ने दी राजस्थानी कलाकारों को नई उड़ान : कलाकार और प्रतिभाएं सम्मानित, दर्शकों को किया आकर्षित

सीमा पर भारी गोलीबारी
पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तानी की ओर से भारी फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है। इस फायरिंग में 16 निर्दोष लोगों की जानें गई हैं जिनमें तीन महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत ने भी विवश होकर पाकिस्तानी फायरिंग को रोकने के लिए मोर्टार और तोपखाने से जवाबी कार्रवाई की।

Read More एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार : 19 माह से पाक खुफिया एजेंसी को दे रहा था गोपनीय जानकारी, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

 

Read More आम बजट में सशक्तिकरण और समावेशन की गूंज : तेज, सतत और समावेशी विकास का रोडमैप, गरीब-किसान-युवा तक पहुंचेगा विकास; तस्वीरों में देखें बजट

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग