मकान मालिक सोता रहा, चोरों ने दे डाला बड़ी वारदात को अंजाम :  27 लाख की नकदी, 8 किलो चांदी और 32 तौला सोने के आभूषण ले गए

कमरे में रखी तिजोरी व अन्य तीनों अलमारी के ताले टूटे

मकान मालिक सोता रहा, चोरों ने दे डाला बड़ी वारदात को अंजाम :  27 लाख की नकदी, 8 किलो चांदी और 32 तौला सोने के आभूषण ले गए

रात चोरों ने एक मकान पर निशाना लगाकर तिजोरी में रखी लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी में रखे 22 लाख रुपए नकद एवं 5 लाख रुपए के नए नोटों की गद्दियां जिसमें 100, 50, 20 व 5 के नए नोट थे गायब मिले, जो अपने भाई की बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी के लिए रखी थी।

टोडाभीम। उपखंड क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर में गुरुवार रात चोरों ने एक मकान पर निशाना लगाकर तिजोरी में रखी लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। थानाधिकारी के अनुसार पीड़ित विजयसिंह पुत्र बदरी प्रसाद मीणा निवासी ऐदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  गुरुवार रात 2 बजे के प्यास लगने पर जागा तो देखा कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। वह कमरे के दूसरे गेट से बाहर निकलकर आया तो देखा कि अन्य कमरे की भी बाहर से कुंडी लगी हुई थी, जिसमें उसका सामान व जरूरी कागजात रखे हुए थे। माजरा देख उसने घरवालों को जगाया और देखा तो देखा कमरे में रखी तिजोरी व अन्य तीनों अलमारी के ताले टूटे थे।

अलमारी व तिजोरी के समान को चेक किया तो तिजोरी व अलमारी में रखे 22 लाख रुपए नकद एवं 5 लाख रुपए के नए नोटों की गद्दियां जिसमें 100, 50, 20 व 5 के नए नोट थे गायब मिले, जो अपने भाई की बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी के लिए रखी थी। वहीं दूसरी अलमारी में पत्नी के 22000 हजार रुपए नकद दूध के रखे थे। इसके साथ ही उसकी माता एवं पत्नी के लगभग 8 किलो चांदी के जेवरात एवं 32 तोला सोने के जेवरात गायब मिले। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नकदी व जेवरात मिलाकर कुल 1 करोड रुपए से अधिक की चोरी होने का आंकलन किया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान