राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी भी चलाई

दशहरा मेला समाप्त होने के बाद हर वार्ड में चलेगा सफाई अभियान

राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी भी चलाई
सुबह 6 बजे गीता भवन से शुरू हुआ सफाई अभियान, उपमहापौर, पार्षदों और निगम अधिकारियों ने भी किया श्रमदान।

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला के तहत गुरुवार को निकलने वाली राम बारात शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर अनुसुईया गोस्वामी गुरुवार सुबह 6 बजे खुद सफाई अभियान में जुटीं। गीता भवन से शुरू हुए अभियान में उप महापौर विवेक राजवंशी, पार्षद शोमा अलुवालिया, सुनीता नायक, सीमा चौधरी, भंवरलाल, आर.डी. वर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेश सिंह जादौन, मुकेश शर्मा, सुनीता सेन, प्रेम सिंह, नंद कंवर हाड़ा, भूपेंद्र भाया सामाजिक कार्यकर्ता सीमा भलवाल, महेश आहूजा और नगर निगम अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। महापौर ने हाथ में झाड़ू थामकर सड़क और दुकानों के सामने फैले कचरे को एकत्र किया। इसके बाद कचरा गाड़ी में कचरा डालने के साथ खुद गाड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

गीता भवन से शुरू हुआ अभियान
रामपुरा रोड स्थित गीता भवन से शुरू हुए सफाई अभियान में महापौर और जनप्रतिनिधियों ने सड़क के दोनों ओर सफाई की। दुकानों के सामने और सड़क किनारे फैले कचरे को एकत्र कर कचरा गाड़ी में डाला गया। राम बारात शोभायात्रा को देखते हुए मार्ग की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ कोटा
महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि सफाई अभियान केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल है। सभी नागरिक मिलकर अपने शहर को साफ रखने का संकल्प लें तो कोटा देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता।

महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में कहीं भी कचरे के ढेर नहीं लगने चाहिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी नियमित और सुचारू रखी जाए। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला समाप्त होने के बाद शहर के प्रत्येक वार्ड में सुबह के समय इसी तरह सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Read More  Voice of youth : वंदे भारत का किराया हो कम, ट्रेनों में बढ़ें जनरल और रिजर्वेशन कोच

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान