पशुपालन ने थामा एआई का दामन, मैसेज करते ही उपचार के लिए पहुंचेंगे पशु चिकित्सक

विभाग ने शुरू की व्हाट्स एप चैटबॉट सुविधा

पशुपालन ने थामा एआई का दामन, मैसेज करते ही उपचार के लिए पहुंचेंगे पशु चिकित्सक

पशुपालकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पशुपालन विभाग ने अब एआई का दामन थामा है

कोटा। पशुपालकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पशुपालन विभाग ने अब एआई का दामन थामा है। इसके जरिए मवेशियों को घर पर ही उपचार मिलेगा। महज एक मैसेज कर पशुपालक पशु चिकित्सक को घर पर बुलवाकर बीमार पशुओं का उपचार करवा सकेंगे। साथ ही आवश्यकता पर चिकित्सक से परामर्श भी मिल सकेगा। विभाग की ओर से इस सुविधा को मोबाइल वेटनरी यूनिट से जोड़ा गया है। यानी की पशुपालकों को 1962 के द्वारा ही यह सुविधा दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मोबाइल वैटेरीनरी यूनिट्स से संबंधित यह चैटबॉट एक नवाचार है। पशुपालन विभाग ने 1962-एमवीयू राजस्थान (चैटबॉट नंबर 9063475027) का हाल ही में लोकार्पण कर सेवा की शुरुआत की।

रोबोटिक्स व नैनो तकनीक का भी बढ़ा उपयोग
पशु चिकित्सकों के अनुसार आज एआई आधारित इमेजिंग, आनुवंशिक परीक्षण, और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बीमारी की शुरूआती अवस्था में ही पहचान और उपचार संभव हो पा रहा है। एआई का उपयोग पशु प्रजनन नीति सुधार, स्वास्थ्य निगरानी और डेटा एनालिटिक्स में हो रहा है। वहीं नैनोटेक्नोलॉजी के जरिए दवाएं सीधे प्रभावित कोशिकाओं तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे सटीक और लक्षित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। सर्जरी के क्षेत्र में भी रोबोटिक तकनीक के उपयोग से पशुओं की सर्जिकल प्रक्रियाएं और अधिक सुरक्षित व कुशल बन रही हैं। अब इन सुविधाओं का विस्तार करने की प्रकिया चल रही है।

विशेषज्ञों से बीमारी के बारे में मिलेगी सलाह
विभागीय अधिकारियों के अनुसार एआई आधारित नवाचारों द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए व्हाट्स एप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की गई है। इसमें पशुपालक टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से अपने पशुओं की समस्या के उपचार के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। चैटबॉट शुरू होने से पशुपालक दोहरा लाभ ले सकते हैं। व्हाट्स एप पर मैसेज करने के बाद कॉल सेंटर से कॉल आएगा। इसमें पशुपालक से पूछा जाएगा कि वो परामर्श लेना चाहता है या उपचार के लिए वैन बुलवाना चाहता है। यदि पशुपालक परामर्श चाहता है तो उसे चिकित्सक से परामर्श दिलाया जाएगा। अन्यथा मोबाइल वेटनरी वैन भेजी जाएगी। इसे भविष्य में और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा जिससे विभाग की समस्त सेवाओं को एक ही छतरी के नीचे लाया जा सके।

कारगर साबित हो रही एआई तकनीक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग होने लगा है और यह कारगर भी साबित हो रही है। इस कारण अब पशुपालन विभाग ने भी पशुओं के उपचार में इस तकनीक का इस्तेमाल करने का निर्णय किया है। आज निदान, उपचार और रोगों की शुरूआती पहचान में एआई आधारित इमेजिंग, आनुवंशिक परीक्षण और दूरस्थ निगरानी तकनीकें कारगर साबित हो रही हैं। इयूनोथेरेपी, जीन एडिटिंग और स्टेम सेल थेरेपी जैसी उन्नत विधाएं अब कैंसर जैसे जटिल रोगों के इलाज में भी आशा की किरण बन रही हैं। वहीं, नैनोटेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स से दवा वितरण और सर्जरी में नई दक्षता आई है। इन नवाचारों का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और कल्याण को अधिक वैज्ञानिक और सटीक बनाना है।

Read More जयपुर में मांझे से गर्दन कटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत : पतंग लूटते समय नाले में गिरा बच्चा, पतंगबाजी में घायल होकर 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

फैक्ट फाइल
- जिले में कुल पशु-6.40 लाख
- जिले में पशु चिकित्सा इकाइयां-180 
- प्रथम श्रेणी के पशु चिकित्सालय-16 
- पशु चिकित्सालय- 36 
- पशु चिकित्सा उप केंद्र- 124 

Read More ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती

इनका कहना
अभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पशु अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बीमार पशुओं का उपचार कराने में परेशानी होती है। अब विभाग द्वारा नई सुविधा करने से काफी राहत मिलेगी। खासकर जिला मुख्यालय से दूर स्थित गांवों के लिए यह सुविधा कारगर हो सकती है।
-ओमशंकर खटाणा, पशुपालक

Read More जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध

पशुपालन विभाग ने व्हाट्स एप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की गई है। इसमें पशुपालक टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से अपने पशुओं की समस्या के उपचार के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। चैटबॉट शुरू होने से पशुपालकों को दोहरा लाभ मिलेगा। 
- डॉ. गिरीश सालफळे, उप निदेशक, पशुपालन विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर