गांव से बदतर हुई शहर की सड़कें

सड़क कम और गड्ढ़े अधिक

गांव से बदतर हुई शहर की सड़कें
ई रिक्शा व दो पहिया वाहनों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा

कोटा । प्रदेश में इस बार हुई भारी बारिश से जहां फसलों व स्कूलों व जर्जर भवनों को तो नुकसान हुआ ही है,वहीं सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। शहर की सड़कें गांव से भी बदतर हो गई है। छावनी में तो सड़क कम रह गई और गड्ढ़े अधिक हो गए हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले ई रिक् खा और दो पहिया वाहन चालकों क पर हादसों का खतरा हमेशा मंडरा रहा है। इस बार जून से ही बरसात का दौर शुरु हो गया था जो अभी भी जारी है। अगले करीब एक सप्ताह तक तो भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। बरसात में सबसे अधिक डामर की सड़कों को नुकसान हुआ है। शहर में जहां-जहां भी डामर की सड़कें हैं वे इन दिनों चलने लायक ही नहीं बची है।  शहर में किसी भी मुख्य मार्ग पर हो या गली मौहल्ले की सड़कें। उन से गुजरना मतलब जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। स्टेशन से महावीर नगर व रंगबाड़ी से दादाबाड़ी तक। नयापुरा से रामपुरा हो या गुमानपुरा से छावनी की सड़क। सभी जगह एक जैसी स्थिति है। डीसीएम मेन रोड से लेकर सीएडी रोड तक पर इतने बड़े-बड़े और खतरनाक गड्ढ़े हो रहे हैं कि इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को पता ही नहीं चल रहा है कि वे सड़क पर चल रहे है। ऐसा लग रहा है मानो गड्ढ़ों के बीच सड़क को तलाशते हुए आगे बढ़ रहे हैं। एक गड्ढ़े से बचने का प्रयास करते हैं उतने में दूसरा गड्डा आ जाता है। उससे बचते हैं तो पूरी गाड़ी ही गड्ढ़े में कूद पड़ती  है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों से टकराने व हादसों का तो खतरा बना हुआ है। वहीं गड्ढ़ों के कारण हल्के व दो पहिया वाहनों का तो दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा हमेशा मंडरा रहा है।   

सबसे अधिक ई रिक् शा सवारियों को खतरा
शहर में इन दिनों सवारी वाहन के रूप में सबसे अधिक इ रिक्शा व आॅटो चल रहे है। छावनी चौराहे से रामचंद्रपुरा तक अधिकतर लोग ई रिक् शा से ही आवागमन कर रहे है। ये हल्के होने से इनके गड्ढ़ों के कारण हादसों का शिकार होने का खतरा हमेशा बना हुआ है।  चौराहे से मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस चौकी से लेकर आगे तक पूरी सड़क इतनी जर्जर हो रही है कि उसमें सड़क तलाशने पड़ रही है। 

लाखों लोगों का आवागमन
छावनी में नगर निगम कोटा दक्षिण के 5 वार्ड है। इन वार्डों में तो करेब एक लाख से अधिक की आबादी रहती है। इनके अलावा सूर सागर, थेगड़ा, कंसुआ, डीसीएम व जयश्री विहार और रायपुरा तक के लोग छावनी बाजार व सब्जीमंडी में खरीदारी करने आ रहे है। ऐसे में लाखों लोगों के  लिए गड्ढ़े परेशानी के साथ ही हादसों का भी कारण बने हुए हैं। 

जिम्मेदार बेखबर
छावनी निवासी महेश जोशी का कहना है कि चौराहे से रामचंद्रपुरा तक का मुख्य मार्ग इतना अधिक जर्जर हो रहा है कि उससे गुजरना जान जोखिम में डालना है। परिवार के लोग ई रिक्शा से आते-जाते हैं कई बार गड्ढ़ों के कारण रिक् शा पटलते  हुए बचा। सड़क की हालत सही करने के बारे में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी बेखबर हैं। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। छावनी फ्लाई ओवर से लेकर स्लीप लेन तक पर इतने अधिक गड्ढ़े हैं कि यह वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

विरोध प्रदर्शन तक कर चुके
छावनी के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद इसरार का कहना है कि छावनी मेन रोड की सड़क का काम नगर निगम कोटा दक्षिण को करना है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। कांग्रेस पार्षद तो छावनी में विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं लेकिन अभी तक भी सड़कों को सही नहीं किया जा रहा है। जिससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि बड़े गड्ढ़ों को तो सही करवा दिया जाए।

Read More सड़क तो सुधरी नहीं, दीवार व व्यू कटर भी ढहे

छावनी समेत नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र के वार्डों में बरसात से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो चुका है। लेकिन अभी भी बरसात जारी होने से डामर का पेचवर्क नहीं किया जा सकता। बरसात थमने के बाद ही काम होगा। बरसात रूकते ही सबसे पहले छावनी की सड़कों को सुधारा जाएगा। 
-ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता नगर निगम कोटा दक्षिण

Read More कॉलेज सरकारी, कोर्सेज प्राइवेट, ढाई गुना फीस चुका रही बेटियां

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता