कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर जताई नाराजगी

मेले के नाम से रियायती दर पर जगह लेकर महंगा टिकट वसूलने का मामला

कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर जताई नाराजगी
दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी के अंक में समाचार प्रकाशित कर जनता के मुद्दे को उठाया था।

कोटा। नगर निगम से ट्रेड फेयर मेले के नाम पर रियायती दर पर जगह लेकर जनता से महंगी टिकट राशि वसूलने का कोटा दक्षिण के कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया है। कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कोटा दक्षिण आयुक्त सरिता सिंह ने मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने राजकोट की फर्म द्वारा निगम से रियायती दर पर मेले के लिए जगह लेकर उस पर 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट लेने का विरोध जताया है। पार्षद इसरार मोहम्मद समेत अन्य पार्षदों का कहना था कि फर्म द्वारा निगम से रियायती दर पर जगह ली है तो लोगों से टिकट की इतनी अधिक राशि वसूलना गलत है। साथ ही वाहन स्टैंड पर भी निर्धारित से अधिक राशि वसूल करना गलत है। ऐसे में मेला संचालक फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्षद इसरार मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने आयुक्त को चेतावनी दी है कि यदि संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्षद मंगलवार को आयुक्त कक्ष में धरना देंगे। पार्षद इसरार ने बताया कि इस मामले में आयुक्त ने इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि राजकोट गुजरात की निजी फर्म द्वारा निगम से 63 दिन के लिए पुराना पशु मेला स्थल की जगह रियायती दर पर ली है। 1 करोड़ 14 लाख 76 हजार की जगह को 62 लाख 72 हजार रुपए किराए में लिया गया है। उसके बाद यहां मेला लगाकर प्रति व्यक्ति 100 रुपए प्रवेश टिकट वसूल किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग में भी निर्धारित से अधिक राशि वसूल की जा रही है। इस सबंध में दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी के अंक में पेज दो पर समाचार प्रकाशित कर जनता के मुद्दे को उठाया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम