शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

रात भर घर में पड़ा रहा शव, जेठ ने दी पुलिस को सूचना

शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

पत्नी के मोबाईल पर बातचीत करने को लेकर पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे।

खेड़ारसूलपुर। कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ गांव में अवैध संबंध के शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रात भर कमरे में ही छिपाए रखा। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। अगले दिन आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी ,जिस पर कैथून थानाधिकारी हरिसिंह मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका परिजनों के आने पर सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौप दिया। कैथून थानाधिकारी हरि सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी कन्हैया मालव ने अपनी पत्नी मीना ठाकुर उम्र 29 साल की शक के चलते शनिवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक मीना ठाकुर  एमपी के जबलपुर की रहने वाली थी। करीब 9 साल पहले कंहैया की मीना से शादी हुई थी। पत्नी के मोबाईल पर बातचीत करने को लेकर पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर कन्हैया ने पत्नी मीना का गला घोंट दिया। उसका शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। अगले दिन रविवार सुबह कन्हैया के बड़े भाई को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समस्त जानकारी ली गई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ