असर खबर का - अब अनजान व्यक्ति भी देख व पढ़कर समझ सकेंगे मॉन्यूमेंट के बारे में

केडीए ने किया रिवर फ्रंट के मॉन्यूमेंट का डिस्प्ले: शुरुआत में होने वाला काम उद्घाटन के सवा एक साल बाद किया गया

असर खबर का - अब अनजान व्यक्ति भी देख व पढ़कर समझ सकेंगे मॉन्यूमेंट के बारे में
रिवर फ्रंट के मान्यूमेंट का डिस्प्ले नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया था।

कोटा । कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से चम्बल नदी के किनारे पर बनाए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट पर उद्घाटन के सवा एक साल बाद मॉन्यूमेंट का नाम व उनका डिस्प्ले किया गया है। जिससे अब अनजान व्यक्ति भी वहां आने पर उन मॉन्यूमेंट को देखकर और उनके बारे में पढ़कर उनकी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद  सितम्बर 2023 में इसका उद्घाटन कर आमजन के लिए खोल दिया गया था। चम्बल नदी के दोनों छोर पर कोटा बैराज से नयापुरा स्थित रियासतकालीन पुलिया तक करीब साढ़े 5 कि.मी. एरिया में करीब 26 घाट बनाए गए हैं। करीब 1442 करोड़ की लागत से बनाने के बाद भी रिवर फ्रंट के घाटों पर बनी इमारतों व मॉन्यूमेंट के बारे में कोई जानकारी या विवरण नहीं दिया हुआ था। जिससे वहां आने वाले स्थानीय लोग हो या देशी विदेशी पर्यटक। उनके लिए अधिकतर मॉन्यूमेंट देखने में तो आकर्षक थे लेकिन बाकी कुछ पता नहीं लग रहा था कि वह क्या है। कहां से लिया गया है। इसे यहां क्यों बनाया गया है। पर्यटक आते थे उन मॉन्यूमेंट को देखकर आगे बढ़ जाते थे।

न गाइड थे न जानकारी देने वाला
रिवर फ्रंट पर बने मॉन्यूमेंट की जानकारी देने केी लिए केडीए की ओर से वहां न तो गाइड की व्यवस्था की गई थी और न ही उनका डिस्प्ले किया गया था। सिर्फ गोल्फ कार्ट का उपयोग करने वाले पर्यटकों को उनके  चालक ही यह बताते जाते थे कि वह क्या है। उसके अलावा उनकी पूरी जानकारी पर्यटकों को नहीं मिल रही थी। 

नवज्योति ने कई बार उठाया था मामला
रिवर फ्रंट के मान्यूमेंट का डिस्प्ले नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया था। समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया था। समाचार पत्र में पहले तो 22 मई 2024 को पेज 5 पर ‘ मॉन्यूमेंट तो अच्छे हैं उनका विवरण क्यों नहीं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित ुकिया था।  उसके बाद 15 अक्टूबर 2024 को भी पेज 5 पर क्या देख रहे हैं, पर्यटकों को पता ही नहीं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। उन समाचारों में वहां आने वाले लोगों व पर्यटकों की भावनाओं को देखते हुए मॉन्यूमेंट का डिस्प्ले किए जाने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस समय केडीए अधिकारियों ने आशवस्त किया था। यह व्यवस्था शीघ्र कर दी जाएगी।

इनका कहना है
रिवर फ्रंट के दोनों छोर पर बने घाटों पर हर घाट का नाम, वहां बने मॉन्यूमेंट का नाम और उसके सामने उनका पूरा विवरण लिखा गया है। अंग्रेजी व हिन्दी दोनों भाषाओं में लिखा गया है। जिससे देशी विदेशी पर्यटकों को उनकी जानकारी आसानीसे मिल सके। हालांकि  मॉन्यूमेंट का डिस्प्ले शुरुआत में होना था लेकिन उसमें कुछ देरी हुई है। 
- भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन कोटा विकास प्राधिकरण 

Read More 47 इतना छोटा और 34 इतना बड़ा वार्ड कैसे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव