असर खबर का- निगम ने सब्जीमंडी व जेपी सर्किल क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण

कई दुकानदारों पर किया जुर्माना, दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत

असर खबर का- निगम ने सब्जीमंडी व जेपी सर्किल क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण

जगह खाली होते ही बाजार का क्षेत्र खुला-खुला नजर आने लगा।

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के अतिक्रमण निरोधक  दस्ते ने  सोमवार को पुरानी सब्जीमंडी व जे पी सर्किल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमियों पर जुर्माना भी किया गया। आयुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण प्रभारी व  पुलिस उप अधीक्षक तरूण कांत सोमानी, पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर व सहायक अतिक्रमण प्रभारी हनुमाना राम की अगुवाई में सब्जीमंडी में पहुंचकर बाजार के नॉन वेंडिंग क्षेत्र में जमीन पर दुकान सजाकर  व ठेलो पर सामान रखकर कारोबार कर रहे अतिक्रमियों को हटाया। जिससे नॉन वेंडिंग जगह को खाली कराया। जगह खाली होते ही बाजार का क्षेत्र खुला-खुला नजर आने लगा। इसी प्रकार उसके पास ही स्थित जेपी सर्किल के इर्द-गिर्द अतिक्रमण कर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों को भी दस्ते द्वारा हटाया गया।  इस दौरान दस्ते द्वारा कई दुकानो के बाहर फुटपाथ के मार्ग को घेरकर रखे सामानो को भी दुकान के अंदर कराया गया और आवागमन का मार्ग सुचारू किया। पुलिस उप अधीक्षक तरूण कांत सोमानी ने बताया कि इस बीच अतिक्रमियों पर जुर्माने की  कार्रवाई भी की गई और स्पष्ट हिदायत दी गई कि भविष्य  मे पुन: अतिक्रमण करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण व पार्किंग नहीं होने से सड़क पर खड़े वाहनों से  यातायात में बाधा उत्पन्न होने का मामला दैनिक नवज्योति ने  उठाया था। समाचार पत्र में 23 नवम्बर के अंक में पेज 6 पर अधिकारी समस्या से बेखबर, जो  है उस पर नहीं कोई नजर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें इस क्षेत्र में अतिक्रमण की विकराल होती समस्या को उजागर करने के साथ आमजन को होने वाली समस्या के बारे में निगम प्रशासन को अवगत कराया था। उसके बाद निगम अधिकारियों ने कार्ययोजना बनाई। सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन