एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कर्मचारी इनकम टैक्स बचाने में कर रहे गड़बड़ियां, गलत तरीके से कटौतियां क्लेम करके उठा रहे रिफंड

आयकर विभाग ने सेमिनार में चेताया

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कर्मचारी इनकम टैक्स बचाने में कर रहे गड़बड़ियां, गलत तरीके से कटौतियां क्लेम करके उठा रहे रिफंड

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कर्मचारी  इनकम टैक्स बचाने के लिए गड़बड़ियां कर रहे हैं। गलत तरीके से कटौतियां क्लेम करके रिफंड उठा रहे हैं

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कर्मचारी  इनकम टैक्स बचाने के लिए गड़बड़ियां कर रहे हैं। गलत तरीके से कटौतियां क्लेम करके रिफंड उठा रहे हैं। यह खुलासा आयकर विभाग के उप आयकर आयुक्त रणजीत सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूड  के सभागार भवन में गलत रिफंड क्लेम पर कम्पनी के चार्टड अकाउंटेंट ललित माहेश्वरी सहित अन्य विभागाध्यक्ष तथा कर्मचारियों के साथ सेमीनार का आयोजन किया गया।  जिसमें उन्होंने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूड के कुछ कर्मचारी  80 जीजीसी के तहत गलत तरीके से कटौतियां क्लेम करके रिफंड लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, निर्धारण वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में इस प्रकार की कटोतियां क्लेम की गई है।

ऐसे में उन्हें शीघ्र ही अपनी आयकर विवरणी में अपडेट कर विभागीय कार्रवाई से बचने की हिदायत दी है। इस दौरान सेमिनार में  संयक्त  आयकर आयुक्त कैलाश चन्द्र मीना, आयकर अधिकारी रामजी लाल बैरवा, आर.ए. गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, मोहन लाल मीना उपस्थित रहे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार