'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता

'एक शाम शहीदों के नाम' में सुरों से सजा मंच

'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता
'मेरे देश की धरती' से जगी देशभक्ति की अलख, सुरेश वाडेकर के सुरों पर झूम उठा दशहरा मेला।

कोटा । 'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...' गाने की धुन छिड़ते ही विजयश्री रंगमंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कोई गीत के बोलों में खो गया, तो कोई अपने पुराने दिनों की यादों में लौट गया। कभी ह्यभारत माता की जयह्ण के नारों से माहौल जोश से भर उठा, तो कभी सदाबहार नगमों ने श्रोताओं को सुरों की दुनिया में पहुंचा दिया। मौका था राष्ट्रीय दशहरा मेले में शनिवार रात आयोजित ह्यएक शाम शहीदों के नामह्ण का, जहां पद्मश्री पार्श्वगायक सुरेश वाडेकर ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक अपनी जगह पर जमे रहे।
रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में सुरेश वाडेकर ने जैसे ही सुरों का सफर शुरू किया, पूरा पांडाल संगीत की लहरियों में डूब गया। उनकी आवाज में देशभक्ति का जज्बा भी था और पुराने गीतों की मिठास भी। हर प्रस्तुति के बाद गूंजती तालियां और दर्शकों की फरमाइशें बता रही थीं कि श्रोता इस शाम को लंबे समय तक याद रखने वाले हैं।

कभी मोहब्बत के तराने, कभी पुरानी यादों का कारवां -
देशभक्ति के रंगों के बीच सुरेश वाडेकर ने अपने लोकप्रिय फिल्मी गीतों से संगीत प्रेमियों को यादों की गलियों में भी पहुंचाया। 'मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है' की प्रस्तुति पर पांडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं 'और इस दिल में क्या रखा है', 'मैं हूं प्रेम रोगी, मेरी दवा तो कराओ', 'लगी आज सावन की झड़ी', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' और 'ओ तुमसे मिलके ऐसा लगा' जैसे गीतों ने पुराने दौर की मधुर यादें ताजा कर दीं।
'ओ रब्बा कोई तो बताए प्यार होता है क्या' सुनते ही माहौल में अलग ही रंग नजर आया। गीत के बोलों के साथ श्रोता सुरों में खोते चले गए। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी, तो कोई गीत की धुन के साथ तालियां बजाता नजर आया। वाडेकर की गायकी ने साबित कर दिया कि सदाबहार गीतों का जादू वक्त के साथ कम नहीं होता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा  फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM-Plus) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का...
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 
इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न
20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय
कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर
'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता
बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी- मुख्य सचिव; राजकाज पोर्टल पर फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश