खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 

विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक निकाले गए मार्च में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और एससी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार शाम चार बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। 

हालांकि, पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं रुककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। गौरतलब है कि भाजपा ने पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके चलते भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए प्रदेश मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़गे की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान