असर खबर का - गौशाला में कई दिन बाद पहुंचा 85 क्विंटल हरा चारा

गायों को मिला भरपेट चारा

असर खबर का - गौशाला में कई दिन बाद पहुंचा 85 क्विंटल हरा चारा

निगम की गौशाला में हरा चारा नहीं होने से आ रही समस्या को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था।

कोटा। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में कई दिन बाद मंगलवार को 85 क्विंटल हरा चारा पहुंचा। जिससे गायों को भरपेट चारा मिला। नगर निगम द्वारा संवेदक को गौशाला व कायन हाउस में हरा चारा सप्लाई का ठेका दिया गया है। जिसके तहत संवेदक को दोनों जगह पर रोजाना पर्याप्त मात्रा में चारा सप्लाई करना है। साथ ही गौशाला के स्टोर में भी चारे का पर्याप्त स्टॉक रखना है। लेकिन पिछले कई दिन से गौशाला में संवेदक द्वारा चारा सप्लाई ही नहीं किया जा रहा था। जब भी सप्लाई किया गया तो उसकी मात्रा काफी कम थी। इसे लेकर निगम अधिकारियों को भी गौशाला समिति अध्यक्ष ने अवगत कराया था। साथ ही महापौर ने भी आयुक्त को यू ओ नोट लिखकर संवेदक को पाबंद करने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि संवेदक द्वारा गौशाला में मंगलवार को लोडिंग वाहनों से 85 क्विंटल हरा चारा भिजवाया गया। जिससे गौशाला में गायों को भरपेट चारा मिल सका। सिंह ने बताया कि संवेदक द्वारा बीच-बीच में गड़बड़ी कर पर्याप्त चारा नहीं दिया जाता। जिससे गौवंश को चारा नहीं मिल पाता। ऐसे में या तो उन्हें भूसे से ही काम चलाना पड़ता है। साथ ही दान दाताओं के सहयोग से हरा चारा लेकर  किशोरपुरा से बंधा धर्मपुरा गौशाला तक पहुंचाया गया था। जिससे इतने दिन से काम चल रहा था। 

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि निगम की गौशाला में हरा चारा नहीं होने से आ रही समस्या को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। समाचार पत्र में 26 दिसम्बर के अंक में चार दिन से गौशाला में हरा चारा नहीं, भूसे से चलाना पड़ रहा काम’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद अगले ही दिन कोटा दक्षिण महापौर ने भी आयुक्त को यू ओ नोट लिखा था। गौशाला समिति अध्यक्ष ने दान दाताओं से सहयोग से हरा चारा पहुंचाया था। गौशाला समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा संवेदक को पाबंद करने के बाद ही गौशाला में कई दिन बाद इतनी मात्रा में हरा चारा पहुंचा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी