असर खबर का - पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को गोताखोर व रेस्क्यू टीमें तैनात

नदियों, झरनों या जलाशयों के निकट पिकनिक न मनाएं

असर खबर का - पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को गोताखोर व रेस्क्यू टीमें तैनात

प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी शुरू की।

कोटा। कोटा में भारी बारिश के बाद आसपास के पिकनिक स्थलों पर जल जनित हादसों को रोकने के लिए 10 सदस्यीय गोताखोर रेस्क्यू टीम को विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया है। इसके साथ टीमों ने निगरानी भी शुरू कर दी है। इस संबंध में शनिवार 21 जून के अंक में ही दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित कर हादसों की संभावना जताई थी। इसके बाद दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव व एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के निर्देश पर शनिवार को टीमों को तैनात किया गया। भंवरकुंज एवं गेपरनाथ महादेव यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से किसी को भी पानी के निकट जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। दोनों स्थलों पर नागरिक सुरक्षा के तीन-तीन कर्मी भी तैनात किए गए हैं। नाहरसिंह माता जी क्षेत्र में, चट्टानेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण दोनों रास्ते बंद थे। कुछ परिवारों द्वारा पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति के मद्देनजर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर एक पिकनिक स्पॉट होने से बड़ी संख्या में लोग खतरनाक ढंग से पानी में नहा रहे थे। नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मचारियों  ने लोगों को समझाइश के बाद वहां से हटाया। व्यास ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के बाद नदियों, झरनों या जलाशयों के निकट पिकनिक न मनाएं। जलस्तर अचानक बढ़ने या छिपी हुई चट्टानों से दुर्घटना का खतरा रहता है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी शुरू कर दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं