असर खबर का - नाले का काम हुआ पूरा, लोगों को मिली राहत

आवागमन भी हुआ सुगम

असर खबर का - नाले का काम हुआ पूरा, लोगों को मिली राहत

अधिकारियों ने इसे गम्भीरता से लेते हुए अगले ही दिन नाले का ढकान कर दिया।

कोटा। पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में जे.पी. सर्किल से इंद्रा मार्केट के बीच अधूरा पड़ा नाले का काम पूरा हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होने से राहत मिली है। जे.पी. सर्किल से इंद्रा मार्केट की तरफ केडोए द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा था। कई दिन से काम चलने के कारण मार्केट में जाने का रास्ता बंद पड़ा था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही बीच सड़क पर ही वाहन खड़े करके या लम्बा चक्कर काटकर घूमकर निकलना पड़ रहा था। ऐसे में यह समस्या कई दिन से बनी हुई थी। सब्जीमंडी, इंद्रा मार्केट, घंटाघर समेत पूराने शहर के व्यस्त बाजारों का रास्ता होने से यहां की समस्या काफी अधिक थी। 

नवज्योति ने उठाया मुद्दा तो हुआ समाधान
नाले के अधूरे काम से आमजन को ही रही समस्या का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। समाचार पत्र में 15 जून के अंक में पेज 7 पर‘बीच बाजार, अधूरा काम, बन रहा जी का जंजाल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद केडीए अधिकारियों ने इसे गम्भीरता से लेते हुए अगले ही दिन नाले का ढकान व अन्य काम पृूरा कर दिया। जिससे रास्ता क्लीयर होने पर लोगों को राहत मिली। साथ ही आवागमन भी सुगम हो गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर
लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार...
राज्यपाल बागडे ने किया लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ, पहला चरण शुरू
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी : कांग्रेस का केन्द्र पर हमला, वेणुगोपाल का आरोप- चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ
फिर पुराना राग, हादसे के बाद चेता अनुभाग
नेपाल में ईंधन सस्ता तो गैस महंगी : कस्टम नियमों में ढील, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा