असर खबर का - बरसात शुरू होने से पहले करें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत-जिला कलक्टर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

असर खबर का - बरसात शुरू होने से पहले करें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत-जिला कलक्टर

नवज्योति ने इस मामले को लेकर लोगों की समस्या को उजागर किया था।

कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सीवर लाइन, पाइप लाइन, भूमिगत केबल व अन्य कार्यों की वजह से रोड कटिंग के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है तो संबंधित कार्यकारी एजेंसी उसे बरसात से पहले ठीक करवा दें ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।बरसात शुरू होने से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।  डॉ. गोस्वामी ने ये निर्देश मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार वाली सभी प्रकार की सड़कें जो कि रोड कटिंग या अन्य किसी कारण से क्षतिग्रस्त हैं, उनका निरीक्षण कर उनकी मरम्मत वर्षा  रितु से पहले करवाएं। 

नवज्योति ने चेताया था
दैनिक नवज्योति ने इस मामले को लेकर दो दिन पहले 16 जून को ही समाचार प्रकाशित कर लोगों की समस्या को उजागर किया था। समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन का इस समस्या की ओर ध्यान गया। इसके बाद मीटिंग में जिला कलक्टर ने निर्देश जारी किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं