असर खबर का - रीको ने शुरू की अपने क्षेत्र में सफाई, कई ट्रॉली कचरा उठवाया

कचरे का ढेर पहले से हुआ कम

असर खबर का - रीको ने शुरू की अपने क्षेत्र में सफाई, कई ट्रॉली कचरा उठवाया

दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होते ही रीको अधिकारियों ने मौके पर टीम भेजकर सफाई करवाना शुरू कर दिया।

कोटा।स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया में रीको ने मंगलवार को सफाई करवाना शुरू कर दिया है। पहले दिन कई ट्रॉली कचरा उठाया गया।स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया में कई जगह पर मुख्य रोड पर ही गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। कचरा भी इतना अधिक कि जैसे कई दिन से सफाई ही नहीं हो। इतना ही नहीं जहां कचरा डालना बना है का बोर्ड लगा है वहां भी कचरा डाला जा रहा है।हालांकि यह कचरा अधिकतर स्थानीय फैक्ट्रियों व आसपास के लोगों द्वारा ही डाला जा रहा है। लेकिन रीको एरिया होने से नगर निगम वहां सफाई नहीं करवाता। वहीं रीको की ओर से भी सफाई पर ध्यान नहीं देने से कचरे का ढेर एकत्र हो गया था। जिससे वहां रहने वालों के साथ ही राहीगरों तक के लिए बीमारी और दुर्गंध का खतरा बना हुआ था। साथ ही कचरा मेन रोड तक फेलने से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करने के साथ ही उस क्षेत्र की दशा भी बिगड़ी हुई थी।

रीको की ओर से मंगलवार को एक जगह से कचरा उठवाना शुरू किया है। दिन के समय वहां से कई ट्रॉली कचरा उठाया गया। जिससे वहां कचरे का ढेर पहले से कम तो हुआ है। साथ ही अन्य जगहों से भी कचरा उठाने का काम किया जा रहा था।
रीको के अधिकारी वी.के. विजय ने बताया कि स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया में सफाई का काम शुरू करवा दिया है। जल्दी ही पूरे क्षेत्र में जहां भी कचरा पड़ा हुआ है उसे साफ करवा दिया जाएगा। साथ ही संबंधित टीम को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर ध्यान रखकर जहां भी कचरे का ढेर हो उसे नियमित साफ कराया जाए।

दैनिक नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि रीको क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लगे कचरे के ढेर व उससे आमजन को होने वाली परेशानी के बारे में दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 24 नवम्बर के अंक में पेज 5 पर' अक्स गंदा लेकिन आईना चमका रहे शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसमें इस समस्या को उजागर किया था। समाचार प्रकाशित होते ही रीको अधिकारियों ने मौके पर टीम भेजकर सफाई करवाना शुरू कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे