असर खबर का : रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

अस्पतालों के आसपास मरीजों व तीमारदारों को मिले स्वच्छ भोजन

असर खबर का : रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
एफएसएसए की धारा 32 के तहत दिए नोटिस।

कोटा। राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा दल ने कोटा के बड़े राजकीय व निजी अस्पतालों के आसपास और परिसर में स्थित रेस्टोरेंटों व ढाबों पर सघन निरीक्षण की कार्रवाई की।खाद्य सुरक्षा दल ने नयापुरा स्थित महाराव भीम सिंह (एमबीएस) चिकित्सालय के अंदर और बाहर स्थित कई नामी रेस्टोरेंट, कैंटीन व ढाबों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित संस्थानों की गहन जांच की गई:राजधानी रेस्टोरेंट,नागर भोजनालय,रिद्धि सिद्धि भोजनालय,रजवाड़ी चाय स्टॉल,नामा कचोरी समोसा सेंटर,ओम शंकर कैंटीन,राधे पवित्र भोजनालय,राजपूताना भोजनालय,होटल अल जुबेर, अन्नपूर्णा रसोई।

खाद्य सामग्री के नमूने लिए
सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से आटा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने (सैंपल) एकत्रित किए। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण) अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह, जिला कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नरेंद्र नागर के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अधिकतर रेस्टोरेंटों व ढाबों पर सैनिटेशन, स्वच्छता और हाइजीन की भारी कमी पाई गई। इसके अलावा अधिकतर स्थानों पर पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की लैब जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिला।

नियमों का पालन नहीं करने वाली संस्थाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (ऋररअ) की धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट (सुधार) नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब व सुधार रिपोर्ट मांगी गई है। तय समय सीमा में सुधार न करने की स्थिति में संबंधित संस्थाओं का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला (फूड लैब), कोटा भिजवाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर के सभी चिकित्सालयों के आसपास एवं अंदर स्थित रेस्टोरेंटों व ढाबों पर खाद्य पदार्थों की जांच, सैंपलिंग और मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित व पौष्टिक भोजन मिल सके।

Read More असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत

कार्रवाई में शामिल टीम
इस व्यापक कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना, चंद्रवीर सिंह जादौन, मोजीलाल कुम्भकार, विनोद चौपदार, मनीषा रावत, दीपक यादव, ज्ञान मीना, दिव्या संत, भूपेंद्र धाकड़, खुशी सिंह, श्योपाल जितरवाल, अम्बरीश कुमार और मनीष कुमार शामिल रहे।

Read More इटावा पालिका उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

'दैनिक नवज्योति' ने 17 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अस्पताल परिसरों में उफनते सीवरेज, गंदगी और अनहाइजीनिक खान-पान की व्यवस्था को लेकर 'दैनिक नवज्योति' ने अपने 17 सितंबर 2026 के अंक में "इलाज कराने आए तीमारदार न हो जाएं बीमार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नवज्योति द्वारा जेके लोन और अन्य अस्पताल परिसरों में व्याप्त गंदगी और संक्रमण के खतरे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।

Read More सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा की सेवा संकल्प सभा, पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका : नितिन नबीन बोले- चुनाव को सत्ता की चाबी नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं भाजपा की सेवा संकल्प सभा, पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका : नितिन नबीन बोले- चुनाव को सत्ता की चाबी नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं
वाटिका के दादिया में भाजपा की सेवा संकल्प सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत...
महाराष्ट्र, हरियाणा और बंगाल में हो दोबारा चुनाव : रोहित पवार ने की मांग, बोले- 100 प्रतिशत हुआ विश्वासघात
बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे... कोटा को भी इंदौर की तरह बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर
जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया
‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार
युवाओं ने बीजेपी को नकारा, खेड़ा बोले- भाजपा-आरएसएस युवा वोटरों को मतदाता सूची से बाहर रखने की कर रही साजिश
युवा की आवाज : सफाई तो ठीक है साहब...अब स्टूडेन्ट की भी सुनिए!