असर खबर का - अब शहरवासियों को गड्ढ़ों के दर्द से मिलेगी निजात

पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड का मामला, नई सड़क के साथ डिवाइडर पर लगेंगे विद्युत पोल

 असर खबर का - अब शहरवासियों को गड्ढ़ों के दर्द से मिलेगी निजात

सड़क के इस हिस्से पर गहरे गड्ढ़े हो रहे थे, जो अंधेरे में दिखाई नहीं देने से दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

कोटा। डीसीएम रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट की ओर गुजर रहे लिंक रोड  की जल्द ही दशा सुधरेगी। लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क की एक लेन को दोबारा बनाया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को गड्ढ़ों से निजात मिल सकेगी। वहीं, हाल ही में बनाए गए डिवाइडरों पर विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। जिससे रात के समय सड़क पर अंधेरा पसरे रहने की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। इन दिनों केडीए की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट जाने वाले लिंक रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। 

नई बनेगी दो किमी डामर सड़क
 यह सड़क करीब दो किमी लंबी है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही थी। ऐसे में आवागमन के दौरान गहरे  गड्ढ़ों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। वहीं, वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा था। ऐसे में केडीए द्वारा सड़क को फिर से बनाया जा रहा है, जो 10 से 15 दिन की अवधि में पूरी हो जाएगी। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार इस मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर वाहन चालकों की परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया था। इसके बाद केडीए ने नए सिरे से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। 

रोशन होगी सड़क, अंधेरे से मिलेगी राहत
लिंक रोड पर आधे हिस्से पर रोड लाइटें लगी हुई और आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। जिसकी वजह से रात के समय यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपना घर आश्रम तक डिवाइडर पर लाइटें लगी होने से सड़क पर रोशनी रहती है लेकिन आश्रम से एयरपोर्ट तक डिवाइडर पर विद्युत पोल नहीं लगे होने से अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में बाइक सवारों को लूटपाट व अनहोनी का डर सताता है। जबकि, सड़क के इस हिस्से पर गहरे गड्ढ़े हो रहे थे, जो अंधेरे में दिखाई नहीं देने से दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। 

इनका कहना है
 यह सड़क पहले बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती थी। ऐसे में नई तकनीक से पूरी सड़क नई बनाई जा रही है, जो 10 से 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं, इसी अवधि में डिवाइडरों पर विद्युत पोल लगवा दिए जाएंगे। जिससे अंधेरे की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 
-रविंद्र माथूर, निदेशक अभियांत्रिकी केडीए 

Read More असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
आईटी क्षेत्र में मंदी के चलते HCL Technologies के शेयर 11% लुढ़क गए, जिससे सेंसेक्स 756 अंक और निफ्टी 198...
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी