असर खबर का - चारागाह की भूमि बेचने के मामले में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बिना पंचायत व खनिज विभाग की सहमति के सरपंच ने अवैध रूप से बेच दी थी मिट्टी

असर खबर का - चारागाह की भूमि बेचने के मामले में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

दैनिक नवज्योति ने गत दिनों पर्दाफाश किया था कि किस प्रकार खैराबाद ग्राम पंचायत के नाम पर सरपंच चारागाह भूमि को खोदकर व मिट्टी बेच कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।

रामगंजमंडी। खैराबाद ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह की भूमि खसरा नं. 552 को खोदकर मिट्टी रेलवे ट्रेक को बेचने के मामले में रामगंजमंडी उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा व खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दैनिक नवज्योति ने गत दिनों पर्दाफाश किया था कि किस प्रकार खैराबाद ग्राम पंचायत के नाम पर सरपंच चारागाह भूमि को खोदकर व मिट्टी बेच कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। चारागाह भूमि पर खनन कार्य के मामले में न तो पंचायत की स्वीकृति है न खनिज विभाग की। फिर भी चारागाह भूमि खोद दी गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
मामले में अवैध खनन रोकथाम के लिए विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी, प्रवीण नायक पुलिस उपाधीक्षक रामगंजमंडी,  भारत सिंह तहसीलदार रामगंजमंडी, मनोज थानाधिकारी रामगंजमंडी,  देवीलाल बंसीवाल खनिज अभियंता रामगंजमंडी व दिनेश सैनी फोरमैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

हिरियाखेड़ी में पाया गया अवैध खनन होना
भ्रमण व निरीक्षण के दौरान ग्राम खैराबाद व हिरियाखेड़ी में अवैध खनन होना पाया गया। विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी ने मौके पर उपस्थित खनिज अभियंता को मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इनका कहना है
खैराबाद ग्राम पंचायत में स्थित चारागाह भूमि खसरा नं. 552 का मैंने, राजस्व अधिकारियों, खनिज विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चारागाह भूमि पर खनन कार्य को अवैध माना। रेलवे ट्रेक के ठेकेदार से अवैध खनन की पेनल्टी राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अवैध खनन के लिए ग्राम पंचायत से भी जवाब तलब किया जाएगा।
-विनोद कुमार मीणा,  उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार